scorecardresearch
डार्क मोड

समाचार सारः लालू की अहमियत

जेल की सजा के दौरान रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसज में इलाज करा रहे राजद प्रमुख फिर से महत्वपूर्ण हो गए हैं

फोटो क्रेडिटः विक्रम शर्मा
फोटो क्रेडिटः विक्रम शर्मा
अपडेटेड 17 मार्च , 2020

राजनीति में आप किसी का अवसान घोषित नहीं कर सकते. यह बात लालू प्रसाद यादव से ज्यादा और कोई नहीं जानता.

2019 के लोकसभा चुनाव में भले ही उनकी पार्टी को एक भी सीट न मिली हो और पिछले साल झारखंड के विधानसभा चुनाव में केवल एक ही सीट मिली हो लेकिन जेल की सजा के दौरान रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसज में इलाज करा रहे राजद प्रमुख फिर से महत्वपूर्ण हो गए हैं.

इस महीने होने जा रहे राज्यसभा के चुनाव और बिहार से उच्च सदन में राजद को मिलने वाली दो सीटों को देखते हुए राज्य के दर्जन भर से ज्यादा नेता लालू से मिलने के लिए लाइन लगाए हुए हैं.

उनसे मिलने वाले कुछ बड़े चेहरों में लोकसभा का चुनाव हारने वाले शत्रुघ्न सिन्हा और शरद यादव शामिल हैं.

***

ADVERTISEMENT
Advertisement