scorecardresearch
डार्क मोड

समाचार सार: रेड्डी बनाम नायडू

सीएम  रेड्डी नायडू के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कप्पम का दर्जा बढ़ाकर उसे नगरपालिका बना रहे उन्होंने  कहा 1989 के बाद कप्पम से  सात बार जीतकर भी नायडू ने इसके विकास के लिए कुछ नहीं किया.

एएनआइ
एएनआइ
अपडेटेड 3 फ़रवरी , 2020

राज्य विधान परिषद खत्म करने के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाइ.एस. जगनमोहन रेड्डी के फैसले से टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश अपना विधायी पद और सुविधाएं गंवा बैठेंगे.

इसे नायडू की 'ड्रीम राजधानी' अमरावती को खत्म करके विकेंद्रित राजधानी की रेड्डी की योजना का विरोध करने वाली टीडीपी पर एक और हमला माना जा रहा है.

सीएम रेड्डी नायडू के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कप्पम का दर्जा बढ़ाकर उसे नगरपालिका बना रहे हैं.

शायद वे कहना चाहते हैं कि 1989 के बाद कप्पम से लगातार सात बार जीतकर भी नायडू ने इसके विकास के लिए कुछ नहीं किया.

***

ADVERTISEMENT
Advertisement