scorecardresearch
डार्क मोड

समाचार सार: काम ज्यादा, भोजन कम

प्रधानमंत्री भाजपा नेताओं की तोंद को लेकर परेशान हैं, उन्होंने आहार चार्ट  पदाधिकारियों को भेजा है चार्ट में कम और थोड़ी-थोड़ी देर में खाने की सलाह दी ताकी फिट रहें

इलस्ट्रेशनः सिद्धांत जुमडे
इलस्ट्रेशनः सिद्धांत जुमडे
अपडेटेड 3 फ़रवरी , 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा नेताओं की तोंद को लेकर परेशान हैं. पार्टी के मौजूदा प्रमुख जे.पी. नड्डा और उनके पूर्वाधिकारी अमित शाह दोनों जाहिरा तौर पर मोटापे से जूझ रहे हैं.

अब प्रधानमंत्री ने अपना विशेष आहार चार्ट भाजपा सांसदों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भेजा है ताकि वे वजन कम करके फिट रहें.

चार्ट में कम मात्रा में और थोड़ी-थोड़ी देर में और साथ ही ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और वसा वाली चीजों की बजाए मिनरल और प्रोटीन से भरपूर चीजें खाने की सलाह दी गई है.

प्रधानमंत्री का तर्क है कि पार्टी के कर्ताधर्ता ज्यादा फिट होंगे तो ज्यादा लंबे समय तक काम कर पाएंगे. पार्टीजनों का कहना है कि प्रधानमंत्री के इस विरले फरमान का पालन करने के अलावा उनके पास और चारा भी क्या है.

***

ADVERTISEMENT
Advertisement