इन दिनों अशोक चह्वाण और पृथ्वीराज चह्वाण में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री होने के अलावा भी कुछ साझा है.
दोनों को गठबंधन सरकार में जगह नहीं मिली और दोनों ही शिवसेना प्रमुख को निशाना बना रहे हैं.
अशोक चह्वाण ने 27 जनवरी को दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री बनने के लिए सोनिया गांधी से उनकी शर्तें मानने का लिखित वादा किया था.
उनसे पहले पृथ्वीराज चह्वाण ने कहा कि ठाकरे ने भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए 2014 में भी कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने की पेशकश की थी.
इसे दोनों के बीच कांग्रेस हाइकमान की भीतरी मंडली में शामिल होने की होड़ माना जा रहा है.
***

