आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाइ.एस. जगनमोहन रेड्डी पहले ही 15 सलाहकार नियुक्त कर चुके हैं और यह क्रम अभी जारी है.
हालांकि इन सलाहकारों की चुनिंदा क्षेत्रों में विशेषज्ञता है और उन्हें राज्य के वरिष्ठ नौकरशाहों से भी अधिक भुगतान किया जाता है, लेकिन रेड्डी ज्यादातर उनके परामर्श पर ध्यान नहीं देते.
इनमें से कम से कम पांच तो पहले वाइएसआर कांग्रेस के मुखपत्र साक्षी का हिस्सा थे. इनमें से अधिकांश को कार और दफ्तर के कर्मचारियों के अलावा औसतन 4 लाख रु. मासिक भुगतान होता है.
इसमें उनकी ढेरों यात्राओं का खर्च शामिल नहीं है. फिलहाल, हैदराबाद और राज्य की राजधानी अमरावती के बीच सफर करना उनका पसंदीदा शगल है.
***

