scorecardresearch

सुर्खियांः पुराना तजुर्बा

सोनिया गांधी, 70 वर्ष की उम्र पार अध्यक्ष हर फाइल खुद देखती हैं और पार्टी में जिलास्तर तक की हर नियुक्ति को खुद मंजूरी देती हैं

चंद्रदीप कुमार
चंद्रदीप कुमार
अपडेटेड 7 अक्टूबर , 2019

इस धारणा को सोनिया गांधी ने झुठला दिया है कि वे कांग्रेस की महज अंतरिम अध्यक्ष हैं.

बीते सत्र में करीब हर रोज संसद में मौजूद रहीं पार्टी की 70 वर्ष की उम्र पार अध्यक्ष हर फाइल खुद देखती हैं और पार्टी में जिलास्तर तक की हर नियुक्ति को खुद मंजूरी देती हैं. वे अपने सियासीसचिव अहमद पटेल पर ज्यादा निर्भर नहीं हैं, जैसा कि बतौर अध्यक्ष पिछले कार्यकाल में थीं.

पार्टी के ज्यादातर लोग मानते हैं कि उसमें अंदरूनी चुनाव दूर का सपना हैं क्योंकि सोनिया इन्हें पार्टी पर अपने परिवार की पकड़ के लिए खतरा समझती हैं. लिहाजा वे पूरे दमखम से बनी रहेंगी. एक पूर्व केंद्रीय मंत्री से उन्होंने यहां तक कहा, ''क्या आप लड़ाई के लिए तैयार हैं? यह लड़ाई लंबी चलेगी.''

***

Advertisement
Advertisement