महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे बाढ़ प्रभावित केरल के एक गांव को गोद लेने और अपने निजी पैसे से उसके पुनर्निर्माण की योजना बना रहे हैं.
शिंदे, जो पैकेटबंद फूड के कारोबार से जुड़े हैं, अपने निजी खर्चों पर इस दक्षिणी राज्य में सैकड़ों टन अनाज भेज रहे हैं. 1960 के दशक में पार्टी के दक्षिण भारतीय विरोधी रुख के लिए अगर वे इस तरह अफसोस जता रहे हैं तो यह स्वागतयोग्य कदम है.
***

