अभिनेत्री, सांसद हेमा मालिनी की ड्रीम गर्ल वाली छवि अतीत का हिस्सा बन चुकी है, पर 68 वर्षीया अदाकारा की लोकप्रियता रूस में आज भी बरकरार है. पिछले वर्ष उन्हें भारत-रूस संसदीय मित्रता समूह का प्रमुख बनाया गया था.
हाल ही में भारत-रूस संबंधों की 70वीं वर्षगांठ पर दिल्ली में हुए कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि थीं. रूसी सांसद न केवल उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए कतार में खड़े थे, बल्कि उन्होंने 1972 की उनकी फिल्म सीता और गीता का सीक्वल बनाने का आग्रह किया. प्यार सचमुच टिकाऊ होता है.
***

