महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी धुरंधर विरोधी किस्म की हैं. न हो तो भारतीय सेना से पूछिए. कुछ साल पहले जब वे सांसद थीं, उन्होंने जवानों के लिए चमड़े के स्नीकर यानी एक किस्म के जूते खरीदने की कामयाब मुखालफत की थी.
इस बार नीति आयोग उनके निशाने पर है. उन्होंने आयोग के उस प्रस्ताव को एक झटके में जमींदोज कर दिया, जिसमें गर्भवती माताओं और नवजातों को दिए जाने वाले खाने की एवज में 158 रु. की रकम सीधे उनके जन धन खातों में जमा करवाने की बात कही गई थी.
उन्होंने राशन के लिए नकद हस्तांतरण की यूपी सरकार की पायलट योजना को भी धराशायी कर दिया. असल में उन्होंने तमाम राज्यों को एक चिट्ठी लिखकर सीधे नकद जमा करवाने के खिलाफ सलाह दी है. मतलब साफ है—सिर उठाने से पहले ही कुचल दो.
***

