scorecardresearch

विदेश में पीएम से पूछे जाएंगे तीखे सवाल, देश को कब मिलेगा मौका !

विदेशी भारतीय पूछेंगे पीएम नरेंद्र मोदी से मन के सवाल

नरेंद्र मोदी सामना करेंगे तीखे सवालों का
नरेंद्र मोदी सामना करेंगे तीखे सवालों का
अपडेटेड 9 अप्रैल , 2018

इस महीने 18 से 20 तारीख के बीच लंदन में राष्ट्रमंडल देशों के राष्ट्राध्यक्षों के सम्मेलन (सीएचओजीएम) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा बेहद अहम रहने वाला है. वहां वे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी कर सकते हैं.

लेकिन इस दौरे में सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम चुनिंदा प्रवासियों के साथ बातचीत का होगा. 'भारत की बात, सबके साथ' कार्यक्रम में चुने हुए कोई सौ दर्शक मौजूद होंगे जो मोदी से तीखे सवाल करेंगे और जिसे दुनिया भर में टेलीविजन पर सीधे प्रसारित किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, पीएमओ 53 देशों के प्रमुखों के खचाखच भरे सीएचओजीएम सम्मेलन से अलग एक कार्यक्रम चाहता था.

***

Advertisement
Advertisement