scorecardresearch
डार्क मोड

सत्ता की खातिर...ये भी सही

सत्ता में अपना कार्यकाल बढ़ाने की बात आती है तो तेलंगाना के मुख्यमंत्री और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के सुर एक हो जाते हैं!

एन.चंद्रबाबू नायडू और के.चंद्रशेखर राव
एन.चंद्रबाबू नायडू और के.चंद्रशेखर राव
अपडेटेड 7 फ़रवरी , 2018

जब सत्ता में अपना कार्यकाल बढ़ाने की बात आती है तो तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के सुर मानो एक हो जाते हैं. राव अपने प्रदेश की विधानसभा की कुल सीटों की तादाद 119 से बढ़ाकर 153 करना चाहते हैं, तो नायडू अपने यहां 175 से 225.

ज्यादा सीटों का मतलब है दोनों के लिए मई 2019 के चुनावों में दोबारा जीतने की ज्यादा संभावना. मगर सीटों का परिसीमन तो 2026 में होना तय है. ऐसे में उनकी उम्मीद तभी पूरी होगी जब केंद्र भी उनके सुर में सुर मिलाए.

***

ADVERTISEMENT
Advertisement