scorecardresearch
डार्क मोड

सूचकांकः दीवाली पर अटकती सांसें

सूचकांक: दीवाली पर अटकती सांसें

दीवाली पर अटकी सांसें
दीवाली पर अटकी सांसें
अपडेटेड 17 अक्टूबर , 2017

पिछले साल लगभग इसी समय भारत की राजधानी के ऊपर छाई धुंध अंतरराष्ट्रीय खबर बन गई थी. सरकार ने प्रदूषण को एक ''आपात स्थिति" बताया था और कई दिनों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए थे. दिल्ली में नवंबर में हुई 10 किमी की दौड़ में ज्यादातर धावकों ने हानिकारक हवा से बचने के लिए एयर मास्क पहन रखे थे. इस साल बिक्री के सबसे व्यस्त समय में व्यापारियों को होने वाले संभावित नुक्सान की शिकायतों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने दीवाली की छुट्टियों के दौरान पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है. लेकिन लोग कोर्ट के आदेश से पहले खरीदे गए पटाखों को जलाने के फिर भी आजाद हैं.

ADVERTISEMENT
Advertisement