scorecardresearch
डार्क मोड

डूबत कर्जः नए तरीकों से बढ़ा संकट

डूबत कर्जः नए तरीकों से बढ़ा संकट

डूबत कर्जः नए तरीकों से बढ़ा संकट
डूबत कर्जः नए तरीकों से बढ़ा संकट
अपडेटेड 20 सितंबर , 2017

सरकारी बैंकों की हालत डूबत कर्ज या गैर-निष्पादित परिसंपतियों (एनपीए) के बेहिसाब बढऩे से खराब है. इस संबंध में नए इनसॉल्वेंसी ऐंड बैंकरप्सी कोड, 2016 ने बैंकों के लिए और भी खराब स्थिति पैदा कर दी है. 

जब किसी डिफॉल्टर का नाम दिवालियापन के लिए पेश किया जाता है तो आम तौर पर बातचीत इस नतीजे पर पहुंच जाती है कि कर्ज देने वाला बचे हुए कर्ज की मात्रा में कटौती के लिए राजी हो जाए—इस तरह जितना कर्ज दिया गया था, उससे कम पैसा वापस आता है. इससे कर्जदाता यानी बैंक को और नुक्सान होता है. भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य कहते हैं, ‘‘बैंक (दिवालिएपन के नियमों से) इतना नुक्सान कैसे उठा पाएंगे और ग्राहकों से जमा के रूप में मिलने वाली बचत के बड़े हिस्से को बचाने के लिए पर्याप्त रकम कहां से लाएंगे.’’ 

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल का अनुमान है कि बैंकों को 4 लाख करोड़ रु. के 50 बड़े एनपीए का निपटारा करने के लिए 60 प्रतिशत की कटौती करनी पड़ सकती है, जो करीब 2.4 लाख करोड़ रु. के आसपास होगी. ये 50 बड़े कर्ज धातुओं, निर्माण और बिजली क्षेत्रों की कंपनियों को दिए गए थे. यह रकम बैंकिंग सिस्टम के कुल एनपीए की आधी है. क्रिसिल के मुख्य विश्लेषक अधिकारी पवन अग्रवाल कहते हैं, ‘‘बिजली क्षेत्र की कंपनियों के एनपीए में कम लेकिन धातुओं और निर्माण क्षेत्र की कंपनियों के एनपीए में भारी कटौती करनी होगी.’’ आरबीआइ के गवर्नर उर्जित पटेल ने सरकारी बैंकों में दोबारा पूंजीकरण को कहा है. 

सूत्रों के मुताबिक, इस पर पहले से ही काम चल रहा है—सरकार ने इस मद में 2017-18 के लिए 10,000 करोड़ रु. आवंटित कर दिए हैं. पिछले दो वित्त वर्ष में 25,000 करोड़ रु. पहले ही दिए जा चुके हैं. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने स्वीकार किया था कि बड़े डिफॉल्टरों से पैसा निकालना ‘बड़ी चुनौती’ है. इनसॉल्वेंसी के जरिए से एनपीए की वसूली को अदालतों में भी चुनौती दी जा सकती है—जैसा कि एस्सार स्टील के मामले में हुआ है—जिससे और भी देरी हो सकती है.

ADVERTISEMENT
Advertisement