scorecardresearch
डार्क मोड

फर्राटा भरती देशभक्त

भारूलता कांबले ने ब्रिटेन के दो सबसे दुर्गम इलाकों में एक दिन के भीतर तिरंगा फहरा दिया.

फर्राटा भरती देशभक्त
फर्राटा भरती देशभक्त
अपडेटेड 15 सितंबर , 2017

कई लोगों के लिए देशभक्ति का मतलब एकदम ही जुदा होता है. भारतीय मूल की ब्रिटिश महिला भारूलता कांबले भी उनमें से एक हैं. कांबले ने ब्रिटेन के दो सबसे दुर्गम इलाकों में एक दिन के भीतर तिरंगा फहरा दिया. कार ड्राइविंग चुनौतियों में रेकॉर्डधारी कांबले ने इसके लिए हाल ही में एक दिन के भीतर 3,300 किलोमीटर तक कार दौड़ा दी. उन्होंने यह दूरी ब्रिटेन के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से लैंड्स एंड से पूर्वोत्रर के जॉन-ओ ग्रोट तक अकेले कार चलाकर तय की. 

ब्रिटेन के दो दुर्गम बिंदुओं तक बिना रुके ड्राइविंग कर पहुंचने वाली वे पहली महिला हैं.

पारंपरिक रूप से ब्रिटेन के इन दो बिंदुओं तक का रास्ता करीब 1,407 किलोमीटर का है. कई लोगों ने इन दो बिंदुओं को एक दिन में तय करने की कोशिश जरूर की थी, लेकिन किसी महिला ने आज तक यह जोखिम नहीं उठाया था. खासकर अंग्रेजों के गौरव के प्रतीक इन दोनों महत्वपूर्ण पहाडिय़ों पर तिरंगा लहराने की इजाजत कैसे मिली? कांबले कहती हैं, ''इजाजत लेना मुश्किल तो था लेकिन नामुमकिन नहीं.'' वे इससे पहले आर्कटिक वृत्त में तिरंगा लहरा चुकी हैं. तब अनुमति लेना जाहिर है, उतना दुश्वार नहीं रहा होगा.  

ADVERTISEMENT
Advertisement