हम बंटे हुए, खंडित व्यक्तित्व के दौर में रह रहे हैं. ताकतवर पुरुषों के दुराचार की अनगिनत कहानियों से सार्वजनिक जीवन अटा पड़ा है. लेकिन इंडिया टुडे ग्रुप-एमडीआरए, 2013 सेक्स सर्वेक्षण में पुरुषों के आचरण में सेक्स के प्रति संयमी या संकोची भाव एक अहम पहलू के तौर पर सामने आया है.
संभव है, यह उतना आश्चर्यजनक न हो, जितना कि लगता है. संभवतः यही इस दौर की स्वाभाविक भावना है. आज के दौर में पुरुष की सार्वजनिक आक्रामकता और व्यक्तिगत विनम्रता ही उसके पौरुष और काम भावना का मानदंड बन गई हैं.
‘‘संयमी या संकोची’’ वह है, जो ‘‘उचित’’ आचरण बनाए रखने की कोशिश करता है, ‘‘शालीनता’’ के स्तर को कायम रखने की मांग करता है और दूसरों के ‘‘अशालीन’’ आचरण को नापसंद भी करता है. आज यह संयम-संकोच आम तौर पर बहुत अतार्किक ढंग से सेक्स के प्रति दकियानूसी किस्म के विचारों से जुड़ गया है.
वे इस विषय की खुली चर्चा तक से परहेज करते हैं. इसका दूसरा अहम पहलू यह है कि यह स्त्रियों से संबंधित है. जैसे ही हम संयमी या शर्मीली कहते हैं, दिमाग में किसी मध्यवय (और शायद आंखों पर चश्मा चढ़ाए हुए) महिला का चित्र उभरता है, जो हमेशा जरा से भी ‘‘अतिरेकी’’ हावभाव या बातचीत के ऊपर फौरन सवालिया उंगली उठाने को तत्पर रहती है.
यह एक किस्म का ऐतिहासिक पूर्वाग्रह है और पुरुषों की एक ही दायरे में सिमटी हुई खास तरह की सोच. जब यौन इच्छाओं के इजहार और स्वीकार की बात आती थी तो स्त्रियों को ऐसा करने की इजाजत नहीं थी. उनसे उम्मीद की जाती थी कि वे अपनी भावनाओं को अपने भीतर ही दबाकर रखें. बहुत सारी स्त्रियों ने ऐसा किया भी.
यह वक्त की नजाकत है कि पुरुष भी संयमी-संकोची या शर्मीले हो सकते हैं. बेशक, यह बात इतनी सीधी और आसान नहीं है. यह संयमी पुरुष हमारे दौर की उपज है. मर्दानगी का एक अहम पहलू रहा है उसका दिखावा और उसके बारे में बढ़-चढ़कर बात करना. अपनी यौन शक्तियों का प्रदर्शन मर्दानगी का प्रदर्शन भी है.
और वह उम्र वगैरह की शारीरिक बाधाओं को भी पार करता रहा है, वरना उसे अपने पौरुष में कमी का एहसास होता है. फिर भी ताजा सेक्स सर्वेक्षण में हम पाते हैं कि ज्यादातर मर्द विवाह पूर्व, विवाहेतर और पैसे से खरीदे गए सेक्स संबंधों के बारे में बात करने से हिचकते हैं.
(सर्वे में 73 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि उन्होंने पैसे देकर कभी सेक्स नहीं किया.) अगर हम यह मान लें कि शायद मर्द इस तरह के सेक्स के मामलों में ज्यादा सक्रिय हैं, लेकिन सर्वे करने वालों से उन्होंने इस बारे में बताना ठीक नहीं समझा, तब भी यह सवाल तो उठता ही है कि वे क्यों नहीं बोल रहे हैं? 70 प्रतिशत मर्दों ने कहा कि वे अपने सेक्स संबंधों को लेकर शेखी नहीं बघारते.
अपने किसी क्रियाकलाप के बारे में खुलकर बोलना खुद को दुनिया के सामने पेश करने का एक तरीका भी होता है. तो अब तक जो मर्द अपनी सेक्स क्षमताओं के बारे में बढ़-चढ़ कर दावे करने को लेकर जाने जाते रहे हैं, अब वे इस कदर संकोची क्यों हो गए हैं? इटली के नेता सिल्वियो बर्लुस्कोनी संयमी पुरुष कतई नहीं हैं.
अगर संयमी-संकोची होना कोई गुण है तो सर्वे से पता चलता है कि पुरुष घर में एक पत्नी व्रत का पालन करने में पर्याप्त निपुण हैं. हमारी कल्पना में एक पत्नी या एक पति व्रत का महत्वपूर्ण स्थान है और यही श्सभ्य्य समाज की नींव है. लेकिन हमारा सार्वजनिक या व्यक्तिगत ज्ञान हमें बताता है कि एक पति या पत्नी व्रत की राह नेक इरादों और तोड़े गए वादों की कहानियों से भरी पड़ी है.
लेकिन फिर भी हम इस आदर्श से ऐसे चिपके रहते हैं, जिसे सभ्य व्यवहार कहा जाता है. इस सर्वे में बहुत छोटी संख्या में (5.4 प्रतिशत) पुरुषों ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने अपने सेक्सुअल पार्टनर बदले. अगर पार्टनर बदलना अधिकांश मर्दों के लिए कुछ ज्यादा ही क्रांतिकारी बात है-क्योंकि इसका अर्थ है कि पत्नियों या गर्लफ्रेंडों के भी कई पार्टनर हो सकते हैं-तो विवाहेतर संबंधों के बारे में क्या कहा जाए?
हमारे उपन्यासों और फिल्मों में ऐसे किस्से भरे पड़े हैं कि शहरी मर्दों की बगल में किसी का साथ-साथ चलना मर्दानगी की बात मानी जाती है. पुरुषों के विवाहेतर संबंध भी घरेलू उत्तराधिकार पर असर नहीं डालते. पुरुष खुलकर मैदान मारते हैं, लेकिन स्त्रियां अच्छी पत्नी बनी रहती हैं (फिल्म साहब, बीबी और गुलाम को याद कीजिए).
लेकिन इस मामले में भी दिलचस्प आंकड़े मिले हैं. 2013 में सिर्फ 21 प्रतिशत पुरुषों ने विवाहेतर संबंधों की बात स्वीकार की, जबकि एक दशक पहले तक यह आंकड़ा करीब 27 प्रतिशत था. तो क्या यह दौर पुरुषों में नव-परंपरावाद के उभार का है, जिसमें वह पुराने पारिवारिक मूल्यों की ओर लौट रहा है और अपनी वासना को संयमित कर रहा है?
मौजूदा सर्वे में परिवार महत्वपूर्ण स्थान पा रहा है. भारतीय लोग, जैसा कि हम जानते हैं, परिवार के बारे में बेहद संवेदनशील हैं. हम तलाक की ऊंची दर के लिए पश्चिम के लोगों की भर्त्सना करते हैं और अपने स्थायी पारिवारिक जीवन पर गर्व करते हैं, लेकिन सर्वे के मुताबिक 40 प्रतिशत पुरुष विवाह पूर्व सेक्स को गलत मानते हैं (एक दशक पहले से यह आंकड़ा बढ़ गया है) और महज 34 प्रतिशत ही विवाह पूर्व सेक्स की बात स्वीकार करते हैं (दशक भर पहले से यह संख्या घट गई है).
रिश्तों के टूटने के सवाल पर पुरुष संयम और समझदारी को महत्व देते लगते हैं. स्वतंत्र फैसले लेने वाली महिला पुरुष की परेशानी का कारण है (अभिमान को याद कीजिए) और मामला अगर स्त्री के सेक्स संबंधों का हो तो पूरा संसार ही उलट जाता है. अगर पुरुष के विवाहेतर संबंध हों तो पत्नियों से विवाह तोडऩे की उम्मीद नहीं की जाती. लेकिन महिला के विवाहेतर संबंध बन जाएं तो पुरुष उसे त्याग देगा.
इसलिए सर्वे से यह भी आश्चर्यजनक आंकड़ा निकलकर आया कि जहां 2004 में पार्टनर से श्धोखा्य खाने पर 26 प्रतिशत पुरुष संबंध तोडऩे के हिमायती थे, 2013 में उनका प्रतिशत घटकर 14.2 हो गया है. इसी तरह यह भी हैरान करने वाला तथ्य है कि करीब 56 प्रतिशत पुरुषों ने अपने बेवफा पार्टनर से किनारा करने के बदले उससे बात करके हल निकालने की बात की. दशक भर पहले ऐसी बात कहने वाले लोगों की संख्या (करीब 38 प्रतिशत) काफी कम थी.

एक तरफ चारों ओर पुरुषों की सेक्स आक्रामकता की कहानियों की गूंज है और दूसरी ओर 2013 के इस सर्वे में सेक्स को लेकर पुरुषों की संयमित और संतुलित सोच निकलती है? यह हम कैसे दौर में पहुंच गए हैं? यह कैसा सिक्का है, जिसके दोनों ओर दो विपरीत तस्वीरें हैं? इससे हम चाहे जो निष्कर्ष निकालें, लेकिन यह एक ऐसा सिक्का है, जिसमें सार्वजनिक आक्रामकता और व्यक्तिगत विनयशीलता एक साथ चल सकती हैं.
सामाजिक और सांस्कृतिक मोर्चों पर शायद हम भारी उथल-पुथल के दौर से गुजर रहे हैं. चूंकि महिलाएं पहले से अधिक कामकाज के लिए बाहर निकल रही हैं, सार्वजनिक मंचों पर उनकी मौजूदगी बढ़ रही है, सार्वजनिक क्षेत्र में वे पुरुषों के आधिपत्य को चुनौती देती दिख रही हैं और इसी वजह से अनचाहे इरादों का भी शिकार हो रही हैं.
दूसरी तरफ हमेशा अपनी मर्दानगी को साबित करने के रास्ते तलाशने वाला पुरुष अब मध्यम मार्ग अपना कर पुरानी स्थापित पारंपरिक व्यवस्था को बनाए रखने के प्रति भी चिंतित है. कम से कम जैसा कि 2013 के सेक्स सर्वेक्षण से पता चलता है, निजी जीवन में पुरुषों का संयम की ओर मुडऩा भी उसी पुरानी परंपरा को बचाए रखने की एक कवायद है. यह नव-परंपरावाद, ‘‘वैध्य सेक्स संबंधों और पारिवारिक मूल्यों की ओर वापसी उस अतीत को वापस पाने की कवायद है, जो हाथ से फिसलता जा रहा है और शायद कभी न लौटे.’’
(संजय श्रीवास्तव दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक ग्रोथ में समाजशास्त्र के प्रोफेसर हैं.)
संभव है, यह उतना आश्चर्यजनक न हो, जितना कि लगता है. संभवतः यही इस दौर की स्वाभाविक भावना है. आज के दौर में पुरुष की सार्वजनिक आक्रामकता और व्यक्तिगत विनम्रता ही उसके पौरुष और काम भावना का मानदंड बन गई हैं.‘‘संयमी या संकोची’’ वह है, जो ‘‘उचित’’ आचरण बनाए रखने की कोशिश करता है, ‘‘शालीनता’’ के स्तर को कायम रखने की मांग करता है और दूसरों के ‘‘अशालीन’’ आचरण को नापसंद भी करता है. आज यह संयम-संकोच आम तौर पर बहुत अतार्किक ढंग से सेक्स के प्रति दकियानूसी किस्म के विचारों से जुड़ गया है.
वे इस विषय की खुली चर्चा तक से परहेज करते हैं. इसका दूसरा अहम पहलू यह है कि यह स्त्रियों से संबंधित है. जैसे ही हम संयमी या शर्मीली कहते हैं, दिमाग में किसी मध्यवय (और शायद आंखों पर चश्मा चढ़ाए हुए) महिला का चित्र उभरता है, जो हमेशा जरा से भी ‘‘अतिरेकी’’ हावभाव या बातचीत के ऊपर फौरन सवालिया उंगली उठाने को तत्पर रहती है.
यह एक किस्म का ऐतिहासिक पूर्वाग्रह है और पुरुषों की एक ही दायरे में सिमटी हुई खास तरह की सोच. जब यौन इच्छाओं के इजहार और स्वीकार की बात आती थी तो स्त्रियों को ऐसा करने की इजाजत नहीं थी. उनसे उम्मीद की जाती थी कि वे अपनी भावनाओं को अपने भीतर ही दबाकर रखें. बहुत सारी स्त्रियों ने ऐसा किया भी.
यह वक्त की नजाकत है कि पुरुष भी संयमी-संकोची या शर्मीले हो सकते हैं. बेशक, यह बात इतनी सीधी और आसान नहीं है. यह संयमी पुरुष हमारे दौर की उपज है. मर्दानगी का एक अहम पहलू रहा है उसका दिखावा और उसके बारे में बढ़-चढ़कर बात करना. अपनी यौन शक्तियों का प्रदर्शन मर्दानगी का प्रदर्शन भी है.और वह उम्र वगैरह की शारीरिक बाधाओं को भी पार करता रहा है, वरना उसे अपने पौरुष में कमी का एहसास होता है. फिर भी ताजा सेक्स सर्वेक्षण में हम पाते हैं कि ज्यादातर मर्द विवाह पूर्व, विवाहेतर और पैसे से खरीदे गए सेक्स संबंधों के बारे में बात करने से हिचकते हैं.
(सर्वे में 73 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि उन्होंने पैसे देकर कभी सेक्स नहीं किया.) अगर हम यह मान लें कि शायद मर्द इस तरह के सेक्स के मामलों में ज्यादा सक्रिय हैं, लेकिन सर्वे करने वालों से उन्होंने इस बारे में बताना ठीक नहीं समझा, तब भी यह सवाल तो उठता ही है कि वे क्यों नहीं बोल रहे हैं? 70 प्रतिशत मर्दों ने कहा कि वे अपने सेक्स संबंधों को लेकर शेखी नहीं बघारते.
अपने किसी क्रियाकलाप के बारे में खुलकर बोलना खुद को दुनिया के सामने पेश करने का एक तरीका भी होता है. तो अब तक जो मर्द अपनी सेक्स क्षमताओं के बारे में बढ़-चढ़ कर दावे करने को लेकर जाने जाते रहे हैं, अब वे इस कदर संकोची क्यों हो गए हैं? इटली के नेता सिल्वियो बर्लुस्कोनी संयमी पुरुष कतई नहीं हैं.
अगर संयमी-संकोची होना कोई गुण है तो सर्वे से पता चलता है कि पुरुष घर में एक पत्नी व्रत का पालन करने में पर्याप्त निपुण हैं. हमारी कल्पना में एक पत्नी या एक पति व्रत का महत्वपूर्ण स्थान है और यही श्सभ्य्य समाज की नींव है. लेकिन हमारा सार्वजनिक या व्यक्तिगत ज्ञान हमें बताता है कि एक पति या पत्नी व्रत की राह नेक इरादों और तोड़े गए वादों की कहानियों से भरी पड़ी है.
लेकिन फिर भी हम इस आदर्श से ऐसे चिपके रहते हैं, जिसे सभ्य व्यवहार कहा जाता है. इस सर्वे में बहुत छोटी संख्या में (5.4 प्रतिशत) पुरुषों ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने अपने सेक्सुअल पार्टनर बदले. अगर पार्टनर बदलना अधिकांश मर्दों के लिए कुछ ज्यादा ही क्रांतिकारी बात है-क्योंकि इसका अर्थ है कि पत्नियों या गर्लफ्रेंडों के भी कई पार्टनर हो सकते हैं-तो विवाहेतर संबंधों के बारे में क्या कहा जाए?हमारे उपन्यासों और फिल्मों में ऐसे किस्से भरे पड़े हैं कि शहरी मर्दों की बगल में किसी का साथ-साथ चलना मर्दानगी की बात मानी जाती है. पुरुषों के विवाहेतर संबंध भी घरेलू उत्तराधिकार पर असर नहीं डालते. पुरुष खुलकर मैदान मारते हैं, लेकिन स्त्रियां अच्छी पत्नी बनी रहती हैं (फिल्म साहब, बीबी और गुलाम को याद कीजिए).
लेकिन इस मामले में भी दिलचस्प आंकड़े मिले हैं. 2013 में सिर्फ 21 प्रतिशत पुरुषों ने विवाहेतर संबंधों की बात स्वीकार की, जबकि एक दशक पहले तक यह आंकड़ा करीब 27 प्रतिशत था. तो क्या यह दौर पुरुषों में नव-परंपरावाद के उभार का है, जिसमें वह पुराने पारिवारिक मूल्यों की ओर लौट रहा है और अपनी वासना को संयमित कर रहा है?
मौजूदा सर्वे में परिवार महत्वपूर्ण स्थान पा रहा है. भारतीय लोग, जैसा कि हम जानते हैं, परिवार के बारे में बेहद संवेदनशील हैं. हम तलाक की ऊंची दर के लिए पश्चिम के लोगों की भर्त्सना करते हैं और अपने स्थायी पारिवारिक जीवन पर गर्व करते हैं, लेकिन सर्वे के मुताबिक 40 प्रतिशत पुरुष विवाह पूर्व सेक्स को गलत मानते हैं (एक दशक पहले से यह आंकड़ा बढ़ गया है) और महज 34 प्रतिशत ही विवाह पूर्व सेक्स की बात स्वीकार करते हैं (दशक भर पहले से यह संख्या घट गई है).
रिश्तों के टूटने के सवाल पर पुरुष संयम और समझदारी को महत्व देते लगते हैं. स्वतंत्र फैसले लेने वाली महिला पुरुष की परेशानी का कारण है (अभिमान को याद कीजिए) और मामला अगर स्त्री के सेक्स संबंधों का हो तो पूरा संसार ही उलट जाता है. अगर पुरुष के विवाहेतर संबंध हों तो पत्नियों से विवाह तोडऩे की उम्मीद नहीं की जाती. लेकिन महिला के विवाहेतर संबंध बन जाएं तो पुरुष उसे त्याग देगा.इसलिए सर्वे से यह भी आश्चर्यजनक आंकड़ा निकलकर आया कि जहां 2004 में पार्टनर से श्धोखा्य खाने पर 26 प्रतिशत पुरुष संबंध तोडऩे के हिमायती थे, 2013 में उनका प्रतिशत घटकर 14.2 हो गया है. इसी तरह यह भी हैरान करने वाला तथ्य है कि करीब 56 प्रतिशत पुरुषों ने अपने बेवफा पार्टनर से किनारा करने के बदले उससे बात करके हल निकालने की बात की. दशक भर पहले ऐसी बात कहने वाले लोगों की संख्या (करीब 38 प्रतिशत) काफी कम थी.

एक तरफ चारों ओर पुरुषों की सेक्स आक्रामकता की कहानियों की गूंज है और दूसरी ओर 2013 के इस सर्वे में सेक्स को लेकर पुरुषों की संयमित और संतुलित सोच निकलती है? यह हम कैसे दौर में पहुंच गए हैं? यह कैसा सिक्का है, जिसके दोनों ओर दो विपरीत तस्वीरें हैं? इससे हम चाहे जो निष्कर्ष निकालें, लेकिन यह एक ऐसा सिक्का है, जिसमें सार्वजनिक आक्रामकता और व्यक्तिगत विनयशीलता एक साथ चल सकती हैं.सामाजिक और सांस्कृतिक मोर्चों पर शायद हम भारी उथल-पुथल के दौर से गुजर रहे हैं. चूंकि महिलाएं पहले से अधिक कामकाज के लिए बाहर निकल रही हैं, सार्वजनिक मंचों पर उनकी मौजूदगी बढ़ रही है, सार्वजनिक क्षेत्र में वे पुरुषों के आधिपत्य को चुनौती देती दिख रही हैं और इसी वजह से अनचाहे इरादों का भी शिकार हो रही हैं.