असुमल थौमल हरपलानी, जिन्हें लोग लंबी सफेद दाढ़ी रखने वाले आसाराम बापू के नाम से जानते हैं, पिछले साल अगस्त में एक दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे. गुजरात के गोधरा में उनका हेलिकॉप्टर करीब 100 फुट की ऊंचाई से जमीन पर गिर गया था. इस दुर्घटना में बाबा और चालक समेत तीन लोग बच गए थे, क्योंकि उन्होंने बेल्ट बांध रखी थी और मशीन में विस्फोट नहीं हुआ था. 72 वर्षीय आसाराम ने इसे ईश्वर का चमत्कार बताया, वरना उनका भी वही हाल होता जो ऐसी दुर्घटनाओं में नेताओं का होता रहा है. बाबा ने अपने एक प्रवचन में शेखी बघारते हुए यहां तक कहा, “ऐसे हादसों में मुख्यमंत्री, मंत्री न जाने कहां गायब हो गए, कोई नहीं जानता.”
लेकिन जब दुनियादारी का मामला आया और उन पर कानूनी शिकंजा कसा तो आसाराम अपने राजनैतिक संपर्कों पर ही निर्भर हो गए हैं. उन्हें लगने लगा है कि राजनैतिक मदद के बिना वे कुछ नहीं कर सकते. उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के एक दंपती ने बाबा पर 15 अगस्त की रात उनकी 16 वर्षीया बेटी के साथ यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाया, तबसे बाबा गिरफ्तारी के डर से बचते आ रहे हैं. राजस्थान पुलिस ने उन्हें 30 अगस्त तक पूछताछ के लिए आने का समन दिया और वापस आ गई. पुलिस 27 अगस्त को इंदौर में उनके फार्महाउस पर गई थी. उसी दिन राजस्थान विधानसभा में बलात्कार के चार मामलों पर चर्चा हुई, लेकिन बाबा के मामले पर खामोशी बनी रही. विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने तो पुलिस के इस ढीले रवैये को जायज ठहराने की कोशिश करते हुए कहा कि बाबा को लोग ‘सत’ मानते हैं.
मैकेनिक बाबा
सिंध (अब पाकिस्तान में है) के बिरानी गांव में पैदा हुए बाबा सातवें दशक के मध्य तक अहमदाबाद में साइकिल मिस्त्री थे. लेकिन अब उनके पास 8,000 करोड़ रु. का विशाल साम्राज्य है और लाखों की संख्या में अनुयायी हैं.
कथित यौन दुराचार की घटना जोधपुर के निकट मनाई गांव में बने एक फार्महाउस में हुई थी. पीड़िता को बाबा के कमरे में अकेले ही जाने को कहा गया. लड़की ने 19 अगस्त को दिल्ली पुलिस को बयान दिया कि उस कमरे में बाबा “उस पर सवार प्रेत आत्माओं” को भगाने का अनुष्ठान करने वाले थे. बयान के मुताबिक आसाराम ने लड़की की शर्ट उतार दी और उसके स्तनों को सहलाने लगे और फिर उससे मुखमैथुन करने के लिए कहा. जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उन्होंने धमकाया कि वह कभी अपना मुंह न खोले. आसाराम के खिलाफ आइपीसी की धारा 376, 342, 506 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा बाल यौन अपराध निरोधक कानून और किशोर न्याय कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है, जिसमें अधिकतम उम्र कैद की सजा का प्रावधान है. हालांकि आसाराम ने इंदौर में पत्रकारों से कहा, “मेरे खिलाफ लगे आरोप बेहूदा और निराधार हैं. मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.”
लेकिन जोधपुर पुलिस आसाराम पर लगे आरोपों को गंभीर मानती है और साजिश की बात को खारिज कर रही है. लड़की का परिवार आसाराम का बहुत बड़ा भक्त था. लड़की के पिता का अपना ट्रांसपोर्ट का कारोबार है. उन्होंने शाहजहांपुर के पास बाबा के लिए एक छोटा-सा आश्रम भी बनवाया था. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आसाराम के आश्रम में पढऩे वाली लड़की ने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को तब बताया जब वह अगले दिन अपने घर पहुंची. तब तक आसाराम जोधपुर से दिल्ली आ चुके थे. जब आसाराम ने दिल्ली में पीड़िता के परिवार से मिलने से मना कर दिया तो परिवार ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी. बाबा इस बीच लगातार स्थान बदलते रहे. पहले वे इंदौर के अपने आश्रम में बैठे रहे और फिर सूरत के आश्रम में चले गए, जहां उन्होंने अपने 50,000 भक्तों की भीड़ के आगे जन्माष्टमी का त्योहार मनाया. वे यह दिखाना चाहते थे कि इस विवाद से उनके भक्तों की संख्या कम नहीं हुई है.
लेकिन बाबा पर लगे इस नए आरोप ने उन पर लगने वाले कथित अपराधों की फेहरिस्त लंबी कर दी है. उन पर पिछले पांच वर्षों में इस तरह के आरोप पहले भी लग चुके हैं. पिछले साल दिल्ली में 16 दिसंबर को हुए गैंग रेप पर उन्होंने बड़ा ही संवेदनहीन बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था, “गलती एकतरफा नहीं है.” उनके खिलाफ लगे आरोपों में औरतों का शोषण, जमीन हड़पना, शिष्यों पर हमले करवाना और गलत तरीकों से धन जुटाना शामिल हैं. जुलाई, 2008 में अहमदाबाद के उनके आश्रम में पढऩे वाले दो लड़कों—अभिषेक वाघेला (8 वर्ष) और दीपेश वाघेला (9 वर्ष) के शव साबरमती नदी के किनारे पाए गए थे और उनके कई अंग गायब थे. बच्चों की मौत के पीछे टोना-टोटका किए जाने का संदेह था. पांच साल की जांच के बाद गुजरात सरकार को रिपोर्ट सौंप दी गई है.
भरोसे के साथी
बहरहाल, भद्दे-से-भद्दे विवादों से भी राजनीति में आसाराम के समर्थकों की संख्या कम नहीं हुई है. अकेले 2011 में वे कांग्रेस और बीजेपी शासित सात राज्यों के सरकारी अतिथि थे. पिछले दो वर्षों में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब के मुख्यमंत्री उनका सार्वजनिक स्वागत कर चुके हैं. 22 अगस्त को मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा, “उन्हं सोनिया और राहुल गांधी का विरोध करने के कारण निशाना बनाया जा रहा है.” राजस्थान में कांग्रेस के विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास का आरोप है कि कि हिंदू वोटों का नुकसान होने के डर से ही पुलिस बाबा के खिलाफ जाने से कतरा रही है. वहीं महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि राज्य सरकार बाबा को “मामला रफा-दफा करने के लिए” काफी समय दे चुकी है. आसाराम का कहना है कि लड़की के माता-पिता ऐसा आरोप लगाने के लिए खुद ही माफी मांगेंगे.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आसाराम के खिलाफ शिकायतों की रिपोर्ट देने के लिए दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है. जोधपुर के पुलिस आयुक्त बी.जी. जोसफ कहते हैं, “उन्हें अपने खिलाफ आरोपों को गलत साबित करने के लिए ठोस सबूत देने की जरूरत होगी.” बीजेपी महिला वोटों के नुकसान के डर से आसाराम को सार्वजनिक मुद्दा नहीं बनाएगी, लेकिन उसे उम्मीद है कि बाबा के अनुयायी कांग्रेस से नाराज होकर उसे अपना वोट दे सकते हैं. लगता है अब बाबा नेताओं का नहीं, बल्कि नेता ही बाबा का इस्तेमाल करने वाले हैं.