नवजोत सिंह सिद्धू को हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) का ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है और वे इसके मनोरंजक पक्ष के प्रचार-प्रसार के लिए टीवी पर मैच-पूर्व कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.
एचआइएल को ‘शानदार मार्केटिंग पैकेज’ बताते हुए क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने फौरन अपना काम संभाल लिया. मानो वहां उपस्थित लोगों का मनोरंजन करते हुए उन्होंने हॉकी को ‘हमारा मातृ खेल’ बताया. पहले तो बिग बॉस और अब यह. सोचिए कि खुद को टेलीविजन तक पहुंचाने के लिए सिद्धू अगला काम कौन-सा करेंगे.

