scorecardresearch
डार्क मोड

नेताओं ने दिए पत्रकारों को राजभोज

गत 13 जनवरी को दो दावतें हुईं. एक केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने दी थी और दूसरी हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने. एस. जयपाल रेड्डी ने भी 15 जनवरी को आंध्र स्प्रेड दावत दे डाली.

अपडेटेड 27 जनवरी , 2013

गत 13 जनवरी को दो दावतें हुईं. एक केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने दी थी और दूसरी हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने. एस. जयपाल रेड्डी ने भी 15 जनवरी को आंध्र स्प्रेड दावत दे डाली.

सबसे बड़ा आकर्षण साबित हुई चिदंबरम की दावत जहां चेट्टीनाड भोजन के बाद स्ट्रॉबेरी और ऑरेंज जूस की भी व्यवस्था थी. गहरे नीले रंग की जैकेट पहने मंत्री महोदय, पत्रकारों के साथ पोंगल व्यंजनों के बारे में बात कर रहे थे.

उन्होंने किसी जानकार की तरह बताया, ‘‘पोंगल में काली मिर्च डाली जाती है.’’ इससे वे लोग हैरान थे जिन्हें यह लगता था कि उन्हें महज आंकड़ों की बाजीगरी ही आती है.

इसके विपरीत हुड्डा ने पूर्णतया शाकाहारी खान-पान रखकर मेहमानों को निराश ही किया. उनकी दावत में सबसे खास पकवान था बैगन का भर्ता. रेड्डी की दावत अटकलों के उसी बासी अचार के साथ हुई कि यदि कांग्रेस ने अलग राज्य बनाया तो क्या वे तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री बनेंगे?

ADVERTISEMENT
Advertisement