मिजोरम के मुख्यमंत्री लल थनहवला राजनैतिक बढ़त लेने का कोई भी मौका नहीं चूकते. 14 जनवरी को मिजोरम किसान दिवस पर भाषण देते समय बिजली गुल होने की वजह से मुख्यमंत्री को बीच में ही रुकना पड़ गया.
जब माइक्रोफोन ने फिर से काम करना शुरू कर दिया तो उन्होंने चुटकी ली, ‘‘यह सब इस वजह से है क्योंकि अभी तक हमारे पास तुइरियल नहीं है.’’ दरअसल वे अभी तक अधूरी पड़ी तुइरियल पनबिजली परियोजना का जिक्र कर रहे थे. उनके पूर्ववर्ती ने उस पनबिजली परियोजना पर काम रुकवा दिया था.

