scorecardresearch

केसी पंत को श्रद्धांजलि नहीं दे पाए एंटनी

रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी जब 15 नवंबर को दिवंगत के.सी. पंत के दक्षिणी दिल्ली स्थित घर पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे, तो उन्हें बड़ी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. पूर्व रक्षा मंत्री पंत का परिवार उनके अंत्येष्टि कार्यक्रम को निजी रखना चाहता था.

ए.के. एंटनी
ए.के. एंटनी
अपडेटेड 2 दिसंबर , 2012

रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी जब 15 नवंबर को दिवंगत के.सी. पंत के दक्षिणी दिल्ली स्थित घर पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे, तो उन्हें बड़ी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी. पूर्व रक्षा मंत्री पंत का परिवार उनके अंत्येष्टि कार्यक्रम को निजी रखना चाहता था.

पंत के निधन के तुरंत बाद उनके परिजन उनके पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि के लिए ले गए थे. इसलिए जब एंटनी शोकाकुल परिजनों से मिलने पहुंचे तो घर पर कोई नहीं था. सो वे अपने साथ लाए फूलों को वहीं छोड़ कर लौट आए. इस गड़बड़ी के लिए रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement