महिलाओं का सशक्तीकरण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए फायदेमंद ही रहा है. लेकिन हाल ही में उन्हें कुछ सशक्त महिलाओं के पतियों के चलते शर्मिंदगी उठानी पड़ी.
29 अक्तूबर को पुलिस ने जेडी (यू) विधायक अन्नू शुक्ला के पति मुन्ना शुक्ला के खिलाफ एक एफआइआर दर्ज की. मुन्ना शुक्ला फिलहाल जेल में बंद हैं और वहीं से एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर संतलाल यादव को वसूली के लिए फोन कर रहे थे.
28 सितंबर को एक अन्य जेडी (यू) विधायक पूनम देवी के पतिदेव ने नीतीश की रैली में विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस की कारबाईन तान दी थी. है न यह एक अलग तरह की महिला समस्या.

