उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक और चाचा झेल पाएंगे भला? पिछले हफ्ते कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार के पिछले छह महीने के कामकाज के लिए उसे 100 फीसदी अंक दिए.
इस तरह की तारीफ तो मुलायम सिंह यादव ने अपने बेटे की भी नहीं की है. अखिलेश की पत्नी डिंपल ने भी पिछले दिनों उनके कामकाज के आधार पर उन्हें 10 में से 8 नंबर ही दिए थे. अब कांग्रेस और सपा, दोनों पार्टियों के नेताओं को लग रहा है कि कहीं अखिलेश के बेनी चाचा फिर से पार्टी बदलने की तैयारी तो नहीं कर रहे!

