scorecardresearch
डार्क मोड

गडकरी की लंदन में चाय चर्चा

बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी पिछले हफ्ते कनाडा से लौटते वक्त थोड़ी देर के लिए लंदन में रुके. शहर की ताकतवर एनआरआइ लॉबी को जब इसकी खबर लगी तो उन्होंने उन्हें चाय पर बुला लिया.

नितिन गडकरी
नितिन गडकरी
अपडेटेड 1 अक्टूबर , 2012

बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी पिछले हफ्ते कनाडा से लौटते वक्त थोड़ी देर के लिए लंदन में रुके. शहर की ताकतवर एनआरआइ लॉबी को जब इसकी खबर लगी तो उन्होंने उन्हें चाय पर बुला लिया.

वे भारत के आर्थिक संकट को लेकर चिंतित थे. गडकरी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सत्ता में आने पर बीजेपी जीडीपी की विकास दर 12 फीसदी तक लाने के बारे में पहले ही योजना बना चुकी है.

मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर गडकरी ने इतना बताया, ''मैं आपको यह नहीं बताऊंगा कि वे सब कौन थे लेकिन वे सब चिंतित जरूर थे.''

ADVERTISEMENT
Advertisement