scorecardresearch
डार्क मोड

बम बनाने वाले की सियासत

अपडेटेड 1 अक्टूबर , 2012


पाकिस्तान के मौजूदा राजनैतिक संकट ने वहां के एटमी कार्यक्रम के जनक ए.क्यू. खान को नई जिंदगी दे दी है. कोर्ट से 2009 में नजरबंदी से रिहा हुए खान ने जुलाई में तहरीक-ए-तहाफुज (पाकिस्तान की रक्षा का आंदोलन) नाम से अपनी एक राजनैतिक पार्टी बना ली है. अब वे अपने सोशल नेटवर्क पर इसे बढ़ावा दे रहे हैं. खान के ट्विटर एकाउंट में साफ तौर पर उन्हें ''इस्लामी बम के संस्थापक” लिखा गया है. हालांकि, खान का कहना है कि यह कोई राजनैतिक पार्टी नहीं जो प्रत्याशी खड़े करे. इसकी बजाए वह 2013 के राष्ट्रीय चुनाव में ईमानदार प्रत्याशियों को समर्थन देगी. लीजिए अलग सोच वाला एक और नेता.

ADVERTISEMENT
Advertisement