नरेंद्र मोदी की रथ यात्रा का हाल ही में एक कड़वे सच से सामना हुआ. सौराष्ट्र से गुजरते वक्त उनका रथ सड़क पर एक गड्ढे में जा फंसा.
मोदी को वह रथ छोड़कर एक सरकारी कार में सवार होना पड़ा क्योंकि उस हाइ-टेक रथ को निकालने के लिए एक अदद क्रेन की दरकार थी.
विडंबना देखिए कि इस रथ यात्रा का मकसद ही विकास और खासकर अच्छी सड़कों जैसी मोदी की उपलब्धियों को सबके सामने लाना था. और रथ यात्रा का नाम देखिए जरा: स्वामी विवेकानंद युवा विचार विकास रथ यात्रा. अरेरेरे...यह तो बड़ी नाइंसाफी है.

