scorecardresearch

जितेंद्र सिंह की विश्वास की छलांग

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को 26 अगस्त को लड़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बचने के लिए शारीरिक कौशल का सहारा लेना पड़ा.

जितेंद्र सिंह
जितेंद्र सिंह
अपडेटेड 16 सितंबर , 2012

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को 26 अगस्त को लड़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बचने के लिए शारीरिक कौशल का सहारा लेना पड़ा.

भिवाड़ी में एक सड़क के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जितेंद्र सिंह ने मंच पर अभी कुर्सी संभाली ही थी कि कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने जनता सेना नामक एक स्थानीय उत्पाती समूह के अध्यक्ष की मौजूदगी पर आपत्ति जताई.

जब दोनों वर्ग एक-दूसरे पर मुक्के बरसाने के लिए मंच पर चढ़ गए तो गृह राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह शायद समझदारी दिखाते हुए नीचे कूद पड़े.

Advertisement
Advertisement