scorecardresearch
डार्क मोड

मीटर पर पैनी नजर

इस सीजन में गाड़ियों की नई लॉन्चिंग में इलेक्ट्रिक और एथेनॉल-ये दो शब्द सबसे ज्यादा छाए रहेंगे.

Auto  special New Launches Cars & Bikes
सांकेतिक तस्वीर
अपडेटेड 16 जुलाई , 2026

ऑटो स्पेशल: न्यू लॉन्च कार और बाइक

ई-एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली
रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फ्लाइंग फ्ली सी6 अब 2.79 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है. यह एक्स-शोरूम कीमत है. बैटरी-ऐज-अ-सर्विस (बीएएएस) विकल्प के साथ इसकी कीमत 1.99 लाख रुपए रखी गई है. एफएफ सी6 का पीक पावर आउटपुट 21 बीएचपी है और इसकी टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है. राइडर की मदद के लिए लीन-एंगल सेंसिंग एबीएस, ट्रैक्शन और क्रूज कंट्रोल और वॉइस असिस्ट शामिल हैं. रोटरी मोड स्विच से राइड मोड जदले जा सकते हैं.

टेस्ला मॉडल वाइ एल

टेस्ला ने भारत में अपने मॉडल वाइ लॉन्ग व्हीलबेस के साथ लाइन-अप का विस्तार किया है. यह यहां एडब्ल्यूडी या ऑल व्हील ड्राइव (डुअल-मोटर) कॉन्फिगरेशन पाने वाला पहला मॉडल भी है. मुमकिन है कि कार में 90 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक हो िजससे कुल पावर आउटपुट करीब 500 बीएचपी हो.

टेस्ला का दावा है कि यह सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और एक बार चार्ज करने पर 681 किमी की रेंज देती है. स्टैंडर्ड और लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन में हर डिजाइन एलिमेंट एक जैसा है, लेकिन रूफलाइन काफी अलग है. पीछे के हिस्से के ऊपर ज्यादा उभरा हुआ आर्च है और दरवाजे भी लंबे हैं. मॉडल वाइ एल की एक्स-शोरूम कीमत 61.99 लाख रुपए है.


हीरो की फ्लेक्स फ्यूल बाइक

रो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली स्प्लेंडर+ और एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलों के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन लॉन्च किए हैं. मास-मार्केट 100 सीसी सेगमेंट में ऐसा करने वाली यह पहली कंपनी बन गई है. नई मोटरसाइकिलें ई20 से ई85 तक के एथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर चल सकती हैं और जुलाई 2026 से दिल्ली और महाराष्ट्र के चुनिंदा क्षेत्रों में उपलब्ध होंगी.

एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल की कीमत 72,792 रुपए रखी गई है, जबकि स्प्लेंडर+ फ्लेक्स फ्यूल की कीमत 82,710 रुपए है. दोनों एक्स-शोरूम कीमतें हैं. दोनों मोटरसाइकिलें हीरो के 97.2 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन से चलती हैं, लेकिन इन्हें एथेनॉल मिश्रणों के लिए अपग्रेड किया गया है. इनमें संशोधित ईसीयू कैलिब्रेशन, अपग्रेडेड फ्यूल-सिस्टम कंपोनेंट्स, अलग फ्यूल पंप और सेकंडरी फ्यूल फिल्टर भी है. हीरो के मुताबिक, ई85 फ्यूल पर ये बाइक 8.57 बीएचपी पावर देती हैं.

मिनी कंट्रीमैन सी

मिनी ने भारत में स्थानीय रूप से असेंबल की गई मिनी कंट्रीमैन सी लॉन्च की है. इस एसयूवी का डिजाइन मिनी के नए डिजाइन जैसा है, जिसमें ऑक्टागोनल ग्रिल, एडेप्टिव एलईडी हेडलैंप, नए डिजाइन वाले मैट्रिक्स एलईडी टेल-लैंप, चौड़े व्हील आर्च और 19 इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील शामिल हैं. कंट्रीमैन सी के केबिन में 240 मिमी का गोल ओएलईडी टचस्क्रीन, रिसाइकल्ड टेक्सटाइल डैशबोर्ड ट्रिम, वेसिन अपहोल्स्ट्री के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल जेसीडब्ल्यू स्पोर्ट्स सीटें और ड्राइवर सीट के लिए मसाज फंक्शन दिया गया है.

दूसरी खूबियों में हेड-अप डिस्प्ले, हर्मन कार्डन 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक ग्लास रूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग असिस्टेंट प्लस, मिनी डिजिटल की प्लस, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, और आठ मिनी एक्सपीरियंस मोड शामिल हैं.

इसमें 1.5 लीटर तीन सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 156 बीएचपी पावर देता है. इसे सात-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है, जो आगे के पहियों को पावर देता है. मिनी का दावा है कि यह 9.0 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की गित पकड़ती है, टॉप स्पीड 212 किमी प्रति घंटा है और फ्यूल एफिशिएंसी 15.92 किमी प्रति लीटर है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 47.50 लाख रुपए है. यह एक्स-शोरूम कीमत है.

होंडा सिटी का मेकओवर

होंडा ने सिटी को जरूरी फेसलिफ्ट दिया है. 2020 में पेश किए गए पांचवीं पीढ़ी के मॉडल के लिए यह दूसरा फेसलिफ्ट है. कुल आकार-प्रकार परिचित ही है, लेकिन होंडा ने इसके फ्रंट एंड को बदला है. इसमें पतले प्रोजेक्टर हेडलैंप, आगे कनेक्टेड एलईडी लाइट बार, नई मैट्रिक्स-पैटर्न ग्रिल और नया डिजाइन किया गया बंपर दिया गया है.

नए 16 इंच डुअल-टोन अलॉय व्हील, बदले हुए एलईडी टेल-लैंप और हल्का बूट लिप स्पॉइलर से सेडान का लुक और शार्प हो गया है. अंदर सिटी में बड़ा 10.1 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी है. इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 360 डिग्री कैमरा भी हैं. दूसरी खासियतों में आठ-स्पीकर से लैस ऑडियो सिस्टम और होंडा सेंसिंग एडीएएस फीचर्स शामिल हैं. इंजन विकल्प पहले जैसे ही हैं.

1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 121 बीएचपी और 145 एनएम टॉर्क देता है. यह छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या सीवीटी ऑटोमैटिक वर्जन के साथ उपलब्ध है. सिटी ई:एचईवी में होंडा का डुअल-मोटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम अब भी बरकरार है, जो ई-सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा है. यह 126 बीएचपी पावर देता है और कंपनी इसमें 27.26 किमी प्रति लीटर माइलेज मिलने का दावा करती है.

वीएफ एमपीवी: ‌विनकफास्ट ने वीएफ एमपीवी 7 लॉन्च कर भारत में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाया है. यह एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है और इसमें 60.13 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है. इसे सिंगल मोटर से जोड़ा गया है, जो 204 बीएचपी ताकत और 280 एनएम टॉर्क देती है. एआरएआइ के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर 517 किमी चल सकती है. अपने दूसरे मॉडलों की तरह वीएफ एमपीवी 7 में भी पारिवारिक डिजाइन अंदाज है.

आगे पतली एलईडी लाइट्स हैं, जो वी-आकार के लोगो में मिलती हैं. इसमें 19 इंच अलॉय व्हील मिलते हैं, जबकि एमपीवी 7 का कुल आकार सामान्य एमपीवी जैसा है. पीछे का हिस्सा सीधा है, जिसमें बड़ा रूफ-माउंटेड स्पॉइलर और कनेक्टेड एलईडी लाइट बार है. सामने की तरह यह भी बीच में मिलकर वी-आकार का विनफास्ट लोगो बनाता है. यह सिर्फ सात-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है. इंटीरियर में पारंपरिक इंस्ट्रूमेंटेशन का इस्तेमाल नहीं किया गया है. 10.1 इंच डिस्प्ले ही कंट्रोल हब का काम करता है.

वैगनआर ई100 वर्जन मारुति सुजुकी ने 7.24 लाख रुपए की कीमत पर वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च की है. यह एक्स-शोरूम कीमत है. यह भारत की पहली पैसेंजर गाड़ी है, जो ई100 एथेनॉल पर चल सकती है. वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल में बदले हुए फ्यूल इंजेक्टर, फ्यूल पंप, फ्यूल लाइन और इंजन कंपोनेंट्स दिए गए हैं.

इसके साथ री-कैलिब्रेटेड ईसीयू है, जिससे यह ई20 से ई100 तक के एथेनॉल मिश्रणों पर चल सकती है. स्टैंडर्ड वैगनआर पर आधारित यह फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन देखने में बदला हुआ नहीं लगता. इसमें जाना-पहचाना 1.2 लीटर के12एन पेट्रोल इंजन है, जिसे एथेनॉल मिश्रणों की व्यापक रेंज पर चलने के लिए तैयार किया गया है.

ADVERTISEMENT
Advertisement