scorecardresearch

प्राजक्ता कोली: अकेली भारतीय यूट्यूबर जो पहुंचीं COP28 में

माहेश्वरी ने ही उन्हें यूट्यूब चैनल शुरू करने के लिए उकसाया. तब 21 की कोली ने अपने पिता का कैमरा और ट्राइपॉड उधार लिया और घर पर ही वीडियो रिकॉर्ड करने लगीं.

प्राजक्ता कोली
प्राजक्ता कोली
अपडेटेड 15 जनवरी , 2024

अपने मुंबई दफ्तर में डिनर खत्म करते हुए 30 साल की प्राजक्ता कोली कहती हैं, "मैं कभी 'इंफ्लुएंसर’ शब्द से जुड़ नहीं पाई, बल्कि खुद को हमेशा क्रिएटर के रूप में देखा." आठ साल पहले यूट्यूब से अपना सफर शुरू करने वाली कोली आज न केवल करन जौहर की फिल्म (जुग जुग जियो) में दिखाई दे चुकी हैं बल्कि एक वेबसीरीज (नेटफ्लिक्स की मिसमैच्ड) में स्टार मौजूदगी दर्ज की और मिशेल ओबामा और बिल गेट्स सरीखों के साथ मुलाकात की. वे अकेली भारतीय यूट्यूबर थीं जिन्हें हाल में सीओपी28 जलवायु शिखर सम्मेलन में बुलाया गया. यह सफर उस लड़की के लिए बुरा नहीं है, 11 की उम्र में जिसका रेडियो जॉकी बनने का सपना चूर-चूर हो गया था. 

अलबत्ता उनके पास एक जादू था, जिस पर सुदीप माहेश्वरी का ध्यान गया, जो अभी वन डिजिटल एंटरटेनमेंट में कंटेंट ऐंड स्ट्रैटजी के वाइस-प्रेसिडेंट हैं. माहेश्वरी ने ही उन्हें यूट्यूब चैनल शुरू करने के लिए उकसाया. तब 21 की कोली ने अपने पिता का कैमरा और ट्राइपॉड उधार लिया और घर पर ही वीडियो रिकॉर्ड करने लगीं. वे याद करती हैं कि महज पांच मिनट का पहला शॉट लेने में उन्हें घंटों लगे थे.

अपने दफ्तर में बैठी कोली आज बिल्कुल अलग ही शख्सियत हैं. एक कलाकार जो बॉडी पॉजिटिविटी और क्लाइमेट चेंज से लेकर लैंगिक समानता और तमाम दूसरे विषयों तक हर चीज पर बात कर सकती है.

Advertisement
Advertisement