scorecardresearch

विशेषांकः जोखिम उठाने की आदत

यादगार चेक कार्तिक को एक विज्ञापन में काम करने की एवज 1,500 रु. का चेक मिला था, जिसे कभी भुनाया नहीं गया क्योंकि उनके मम्मी-पापा ने उसे मढ़वाकर जो रख रखा है.

कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन
अपडेटेड 10 जनवरी , 2022

नई नस्ल 100 नुमाइंदे/सिनेमा

कार्तिक आर्यन, 30 वर्ष, अभिनेता

बीस साल की उम्र में अपनी पहली हिट फिल्म प्यार का पंचनामा (2011) से धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए कार्तिक आर्यन हिंदी सिनेमा के अग्रणी नायकों में से एक बन गए. यह ज्यादा प्रभावशाली इसलिए है क्योंकि ग्वालियर में जन्मा यह अदाकार 18 साल की उम्र में जब पहली बार मुंबई आया, हिंदी फिल्म जगत में उसके कोई रिश्ते-नाते नहीं थे.

वे कहते हैं, ''मेरे लिए कोई दूसरा मौका नहीं है. फिल्म या किरदार ही मेरे लिए खुद को साबित करने का अकेला मौका रहा है.’’ नए मौकों का फायदा उठाते हुए उन्होंने दोस्त-केंद्रित फिल्मों—दो प्यार का पंचनामा फिल्में और सोनू के टीटू की स्वीटी—में युवा भारतीय पुरुषों के डर और चिंता को असरदार ढंग से उकेरा और बाद में लुका छिपी और पति, पत्नी और वो के साथ युवाओं के बीच अपने प्रशंसकों के आधार का विस्तार किया.

ये दोनों फिल्में क्रमश: लिव-इन रिलेशनशिप और पराई औरतों से रिश्तों पर आधारित थीं. वे अलग-अलग विधाओं की फिल्मों में हाथ आजमाने वाले निर्देशक खोजकर उनके साथ काम करने की कोशिश करते रहे हैं. वे कहते हैं, ''कई लोग कहते हैं कि 'चलती गाड़ी के इंजन को मत छेड़ो’. मगर मैंने कभी नुक्सान के बारे में नहीं सोचा. मैंने हमेशा निराशा में आशा की किरण देखी.’’

यादगार चेक कार्तिक को एक विज्ञापन में काम करने की एवज 1,500 रु. का चेक मिला था, जिसे कभी भुनाया नहीं गया क्योंकि उनके मम्मी-पापा ने उसे मढ़वाकर जो रख रखा है
''जब भी मैं स्क्रीन पर आता हूं मुझे हर बार खुद को साबित करना होता है. मेरा मकाम मुझे और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है’’.

Advertisement
Advertisement