scorecardresearch

विशेषांकः शब्दों का इंजीनियर

गौरव कहते हैं, ''कविताएं लिखता रहता हूं जब मन करता है. अभी कुछ समय से साहित्यिक कहानियां लिखना कम हो गया है.

गौरव सोलंकी
गौरव सोलंकी
अपडेटेड 10 जनवरी , 2022

नई नस्ल 100 नुमाइंदे/सिनेमा

गौरव सोलंकी, 35 वर्ष
गीतकार, पटकथा लेखक

मेरठ के रहने वाले गौरव सोलंकी ने आइआइटी रूड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद कुछ महीने ही नौकरी की. उन्हें शब्दों की जादुगरी के चकाचौंध से कुछ करिश्मा जो कर दिखाना था. 2011 के दिसंबर में मुंबई आ गए.

अनुराग कश्यप ने उन्हें अपनी फिल्म अग्ली में पहला काम गाने लिखने का दिया. हौसला बुलंद हुआ और फिर स्क्रिप्ट लिखने लगे. अनुभव सिन्हा के साथ आर्टिकल 15 लिखी, जो 2019 में रिलीज हुई.

लेकिन उनकी लिखी तांडव वेबसीरीज राजनैतिक विवादों में फंस गई. लेकिन इससे गौरव की कलम थमी नहीं है. उन्होंने दास देव और वीरे दी वेडिंग फिल्मों के लिए गाने लिखे.

उन्हें दास देव के गाने में अपने हक की लड़ाई लड़नी पड़ी. गौरव बताते हैं कि उन्होंने दिबाकर बनर्जी के लिए एक फिल्म लिखी है, जो नेटफ्लिक्स पर आएगी. इसके अलावा वे एक-दो स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. डायरेक्शन का भी इरादा है.

गौरव कहते हैं, ''कविताएं लिखता रहता हूं जब मन करता है. अभी कुछ समय से साहित्यिक कहानियां लिखना कम हो गया है. मन है एक उपन्यास लिखने का. बहुत साल से सोच रहा हूं. बीच में समय निकाल कर लिखूंगा.’’

दरियादिल इनसान एग्रीमेंट साइन होने में टाइम लग रहा था और गौरव को पैसे की जरूरत थी. तब अनुराग कश्यप ने उन्हें अपनी जेब से पैसे दिए थे और कहा था कि जब पैसे मिलेंगे तो वापस कर देना.

''पटकथा तो दिल्ली से ही लिखने लगा था लेकिन अनुभव सिन्हा के साथ आर्टिकल 15 लिखी, जिसे लोगों ने खूब सराहा’’.

Advertisement
Advertisement