scorecardresearch
डार्क मोड

विशेषांकः स्थिर विकास

2021 में सिक्किम की अर्थव्यवस्था ने भारत के छोटे राज्यों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया

विकास की बुलंदी  गंगटोक शहर का एक विहंगम दृश्य
विकास की बुलंदी  गंगटोक शहर का एक विहंगम दृश्य
अपडेटेड 3 दिसंबर , 2021

सिक्किम: अर्थव्यवस्था में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला छोटा राज्य

जब सिक्किम की आर्थिक सेहत की बात आती है तो एक ही आंकड़ा यह दिखाने के लिए पर्याप्त है कि यह विकास का पावरहाउस है. राज्य सरकार के अनुसार, सिक्किम का प्रति व्यक्ति जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) लगभग 4.86 लाख रुपए है, जो राष्ट्रीय औसत का लगभग तीन गुना है.

विशेषांकः स्थिर विकास
विशेषांकः स्थिर विकास

सिक्किम देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में से एक है, जिसका जीएसडीपी 2015 और 2020 के बीच 15.86 प्रतिशत सीएजीआर (संयुक्त वार्षिक वृद्धि दर) की दर से बढ़ रहा है.

राज्य का हाल का आर्थिक विकास आंशिक रूप से दवा निर्माण और चिकित्सा तथा वैज्ञानिक उपकरणों के निर्यात से आई एफडीआई का नतीजा है.

सिक्किम में लगभग 50 फार्मास्युटिकल कंपनियां हैं. इसमें राज्य सरकार की नीतियां एक प्रमुख आकर्षण साबित हुई हैं, जिनमें उत्पाद शुल्क और आयकर लाभ के साथ इस क्षेत्र के लिए माल ढुलाई और पूंजी निवेश सब्सिडी वगैरह शामिल हैं.

अनुमान बताते हैं कि इस क्षेत्र का कुल राजस्व साल दर साल 20 फीसदी बढऩे का अनुमान है. राज्य के उद्योग सचिव एच.के. शर्मा के मुताबिक, पर्यटन (जो राजस्व का एक बड़ा हिस्सा है) के अलावा तेजी से बढ़ता फार्मा उद्योग डाउनस्ट्रीम एसएमई (छोटे और मध्यम उद्यमों) और नौकरियों के के लिए एक जीवनरेखा साबित हुआ है.

लंबे समय तक सिक्किम की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित रही. हाल के वर्षों में राज्य फार्मास्युटिकल्स, इकोटूरिज्म और खाद्य प्रसंस्करण पर ध्यान देने के साथ औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरा है.

स्टार्ट-अप के विकास को प्रोत्साहित करने और युवाओं के बीच रोजगार को बढ़ावा देने के लिए, राज्य सरकार ने एक 'कुशल युवा स्टार्ट-अप योजना’ भी लागू की है, जो 35 फीसदी सब्सिडी के साथ 20 लाख रुपए तक के बैंक कर्ज की सुविधा प्रदान करती है.

गरीबी रेखा से नीचे के उद्यमियों के लिए, सब्सिडी 50 फीसद तक बढ़ जाती है. यह वित्तीय सहायता रोजगार पैदा करने और राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान करने के लिए एक मजबूत कदम साबित हुई है.

ADVERTISEMENT
Advertisement