scorecardresearch
डार्क मोड

विशेेषांकः स्वच्छ रहन-सहन

पुदुच्चेरी के सभी घरों को केंद्र के जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के साथ यह केंद्र शासित प्रदेश बेहतर साफ-सफाई के जतन में जुटा

एकदम शीशे जैसी पुदुच्चेरी की साफ-सुथरी सड़कें
एकदम शीशे जैसी पुदुच्चेरी की साफ-सुथरी सड़कें
अपडेटेड 13 दिसंबर , 2021

पुदुच्चेरी: स्वच्छता में सर्वाधिक सुधार वाला छोटा राज्य

पुदुच्चेरी प्रशासन और इसके बाशिंदों के लिए स्वच्छता ईश्वर भक्ति के बराबर है. इस केंद्र शासित प्रदेश को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती. सभी घर खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन का इस्तेमाल करते हैं. दूसरी  खासियत यह है कि सभी स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग शौचालय हैं.

विशेेषांकः स्वच्छ रहन-सहन
विशेेषांकः स्वच्छ रहन-सहन

यह केंद्र शासित प्रदेश केंद्र सरकार के ध्वजवाहक कार्यक्रम जल जीवन मिशन के तहत सभी घरों को नल का कनेक्शन और स्वच्छ जल मुहैया करा पाया है. पुदुच्चेरी अपनी जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाओं के लिए एनएबीएल का एक्रिडिएशन/मान्यता हासिल करने और सभी पेयजल स्रोतों के परीक्षण का अभियान चलाने की योजना बना रहा है.

घरों से निकल रहे गंदे पानी के प्रभावी शोधन और दोबारा इस्तेमाल की योजना भी बनाई रहा है और जल स्रोतों को टिकाऊ बनाने की दिशा में सक्रिय ढंग से काम किया जा रहा है. हालांकि प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद यह केंद्र शासित प्रदेश अब भी खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त नहीं है और ठोस कचरा निस्तारण में भी फिसड्डी है. उसकी सबसे बड़ी चुनौती केंद्र शासित प्रदेश का भौगोलिक स्वरूप है, जो एक दूसरे से पृथक चार क्षेत्रों—पुदुच्चेरी, करइकल, यनम और माहे—में बंटा है.

इसके अलावा पुदुच्चेरी में पेयजल आपूर्ति योजनाओं के लिए अहम तालाबों की गाद निकालने और स्थानीय जलाशयों के पुनरोद्धार की दिशा में भी लगातार काम चल रहा है.

ADVERTISEMENT
Advertisement