scorecardresearch

विशेषांकः राजसी ठाठ की सवारी

ऐलकाज़ार के रूप में ह्यूंडई ने एक एसयूवी तैयार की है जो जितनी आकर्षक है, उतनी ही ताकतवर भी है.

ह्यूंडई ऐलकाज़ार
ह्यूंडई ऐलकाज़ार
अपडेटेड 2 अगस्त , 2021

ऑटो स्पेशल फोकस

स्पेनिश महलों और दुर्गों से प्रेरणा लेते हुए, ह्यूंडई ने जब अपनी एसयूवी का नाम किले के लिए स्पेनिश पर्यायवाची ऐलकाज़ार पर रखा तो केवल इसे नाम के तौर पर नहीं अपनाया गया, बल्कि हर अर्थ में इसे महल और दुर्ग जैसा बनाते हुए एक उदाहरण पेश किया है. पांच प्रमुख स्तंभ ह्यूंडई ऐलकाज़ार को एक दुर्ग जैसा दुर्जेय और एक महल जैसा आलीशान बनाते हैं

एएचएसएस के साथ मजबूत बॉडी ढांचा

ड्यूएल टोन कॉग्नेक ब्राउन इंटीरियर के साथ 26.03 सेंटीमीटर (10.25 इंच) एचडी टचस्क्रीन सिस्टम

26.03 सेंटीमीटर (10.25 इंच) मल्टी डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर पर्सनलाइज्ड थीम के साथ

वाइस एनेबल्डस्मार्ट पैनोरैमिक सनरूफ
ऐलकाज़ार, ड्यूएल टोन कॉग्नेक ब्राउन, एचडी टचस्क्रीन सिस्टम

किले जैसी बनावट
दुर्ग की तरह मजबूत ऐलकाज़ार की चेसिस मजबूत है और सुरक्षा प्रदान करती है. इसका स्टाइलिश बाहरी लुक देखते ही बनता है. डार्क क्रोम सिग्नेचर ग्रिल किसी भव्य किले की मजबूत बाहरी सजावट जैसा प्रतीत होता है और ग्रिल के दोनों छोर पर लगे ट्रायो बीम एलईडी हेडलैंप और हनीकॉम्ब इंस्पायर्ड एलईडी टेल लैंप इसकी बाहरी संरचना का भरपूर शृंगार करते हैं.

360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर (बीवीएम) के साथ सराउंड व्यू मॉनिटर (एसवीएम), किले को बिना किसी नुक्सान के पहियों पर दौडऩे में सक्षम मदद करते हैं जबकि छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलटी कंट्रोल, डिस्क ब्रेक जैसे सुरक्षा इंतजाम हमेशा सतर्क किसी शाही सेना की तरह अपने सवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. 

महल सी आलीशान 
ह्यूंडई ऐलकाज़ार का 64 कलर्स एम्बिएंट लाइटिंग के साथ प्रीमियम ड्यूल-टोन कॉग्नेक ब्राउन इंटीरियर वाला केबिन राजसी अंदाज में स्वागत करता है और इसकी आधुनिक सुविधाएं आपको राजाओं और रानियों की तरह होने वाले भव्य सत्कार का एहसास कराएंगे. ऐलकाज़ार के मालिकों को शाही अंदाज में स्वागत का आभास होता है, जिसके वे हकदार हैं. आगे की सीट के पिछले हिस्से से खींचकर खोले जा सकने वाले रिट्रैक्टेबल कप होल्डर और आइटी डिवाइस होल्डर, रियर विंडो सनशेड और स्मार्टफोन वायरलेस चार्जर यह सुनिश्चित करते हुए कि कार मालिक हमेशा आकर्षण का केंद्र बना रहे. 

दुर्ग जैसा विशाल 
आलीशान केबिन में पर्याप्त जगह की पेशकश की गई है और इसका बड़ा वॉयस एनेबल्ड स्मार्ट पैनोरमिक सनरूफ इसमें और इजाफा करता है. कैप्टन और 60:40 स्प्लिट सीटों के विकल्प के साथ वन टच टिप और टम्बल सीट्स वाली सुविधाजनक दूसरी पंक्ति और 50:50 स्प्लिट फोल्ड वाली तीसरी पंक्ति की सीट वाली ऐलकाज़ार में सबके लिए पर्याप्त और आरामदेह जगह है. 
 
महल सा आरामदेह 
ह्यूंडई ऐलकाज़ार में आरामदायक सीटों सहित कई ऐसी सुविधाएं हैं जो इसमें बैठने वालों को किसी महल जैसे ठाठ देते हैं. एक ऑटोमटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पहली पंक्ति की हवादार सीट और तीसरी पंक्ति समेत सभी तीनों पंक्तियों के लिए स्पीड कंट्रोल के साथ एयर कंडिशनिंग वेंट इसे अधिक आरामदेह बनाते हैं. सबसे बड़ी बात कि इसमें एक इंटीग्रेटेड ऑटो हेल्दी एयर प्यूरीफायर भी है जो केबिन को सुगंधित और स्वस्थ रखते हुए उसे वायु प्रदूषकों से सुरक्षित रखता है.
 
शाही अंदाज, प्रदर्शन लाजवाब 
6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध शक्तिशाली 2.0 लीटर पेट्रोल एमपीआइ इंजन और 1.5 लीटर डीजल सीआरडीआइ इंजन वाले इसके दोनों ट्रांसमिशन विकल्प, इसकी प्रतिष्ठा को और बढ़ाते हैं. ऐलकाज़ार के रूप में ह्यूंडई ने एक एसयूवी तैयार की है जो जितनी आकर्षक है, उतनी ही ताकतवर भी है.

6 और 7 सीटर के विकल्प के साथ इसमें बैठने की आरामदायक व्यवस्था है. दूसरी पंक्ति की सीटों में 60:40 स्प्लिट विकल्प और तीसरी पंक्ति में 50:50 स्प्लिट फोल्ड के विकल्प के साथ मौजूद है.

Advertisement
Advertisement