scorecardresearch

विशेषांकः टीवीएस इलेक्ट्रिक स्कूटर

टीवीएस ने नई आइक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की है जो आपके दैनिक परिवहन को बदलने का वादा करती है. राहुल घोष इसे आजमाने के लिए कंपनी की परीक्षण स्थल पर गए.

टीवीएस आइक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूट
टीवीएस आइक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूट
अपडेटेड 2 अगस्त , 2021

आइक्यूब को पूरी तरह से भारत में होसुर, तमिलनाडु में टीवीएस की फैक्ट्री में डिजाइन और विकसित किया गया है. स्कूटर देखने में व्यावहारिक है. आगे की तरफ एक अनूठी दिखने वाली स्लैब जैसी लाइट यूनिट है, जिसमें एलईडी हेडलाइट्स और विंकर हैं और एलईडी डे टाइम लाइट हैंडल बार के ऊपर है.

फ्रंट सस्पेंशन में टेलीस्कोपिक सेटअप शामिल है और आइक्यूब 12-इंच के चंकी टायर्स पर अलॉय व्हील्स के साथ चलती है. कलात्मक इंस्ट्रूमेंट पैनल एक बहुरंगी स्क्रीन है, जिसे प्रिकोल के संयोजन के साथ विकसित किया गया है.

आइक्यूब में एक बड़ा फ्लोर बोर्ड है, जिसके भीतर लीथियम-आयन बैटरी पैक का एक सेट है. दूसरी इकाई सीट के नीचे सामान रखने वाली जगह के नीचे रहती है. सीट अपने आप में एक बड़ी टू-सीटर इकाई है और क्रलोरबोर्ड पर भी पर्याप्त जगह है. पीछे की तरफ एक आयताकार ऑल-एलईडी टेल लाइट क्लस्टर है.

कुल मिलाकर, आइक्यूब सरल लेकिन भविष्योन्मुख है. हम विशेष रूप से इसकी आइपार्क सुविधा को पसंद करते हैं—एक बटन के प्रेस पर स्कूटर को आगे और पीछे, दोनों तरफ ले जाया जा सकता है. इसे पार्क करना बहुत आसान है.

इसमें बॉश के हब माउंटेड बीएलडीसी मोटर लगाई गई है. बैटरियों का निर्माण कंपनी में हुआ है, हालांकि सेल एलजी से लिए गए हैं. मोटर 4.4 किलोवाट की पीक पावर विकसित करती है और टीवीएस का दावा है कि यह आइक्यूब को 78 किमी प्रति घंटे की शीर्ष गति और 4.2 सेकंड में शून्य से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दे सकती है. ट्रिपल लीथियम-आयन बैटरी पैक की संयुक्त क्षमता 2,250 वाट है.

आइक्यूब को चलाना शुरू करने के बाद आप चुप हो जाएंगे. थ्रॉटल, या पावर रेगुलेटर को जैसे ही ट्विस्ट करेंगे, स्कूटर तेज गति से भागता है. 'ईको’ मोड में इसकी गति सीमित हो जाती है, लेकिन अच्छी रफ्तार देने के लिए 'पावर’ मोड में शिफ्ट किया जा सकता है.

हालांकि, अगर आप इसके विपरीत करते हैं, तो रफ्तार कम हो जाती है, क्योंकि रिजेनरेटिव गिमिक्स शुरू हो जाता है. दावा के मुताबिक टॉप स्पीड (70 किमी प्रति घंटे) तक तेजी से पहुंचा जा सकता है, लेकिन फिर स्कूटर धीमी हो जाती है.

टीवीएस के टेस्ट ट्रैक पर, हम काफी तेजी से आगे बढ़ सकते हैं और स्कूटर की संतुलित हैंडलिंग विशेषताओं का आनंद ले सकते हैं; हमारे सामने आने वाली किनारे की सड़कों पर कभी-कभी धक्कों को आसानी से खारिज किया जा सकता है. इससे हमें यह कहने का भरोसा मिलता है कि आइक्यूब निश्चित रूप से चलाने वाले और पीछे बैठने वाले, दोनों को खुश रखेगा.

चंकी टायर्स की पकड़ भी अच्छी होती है. आइक्यूब में भी एबीएस फंक्शन के बजाए एक संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम है. शीर्ष गति में ब्रेक लगाने पर पिछला हिस्सा आसानी से लॉक हो जाता है और इसमें एबीएस अधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि जब तक स्पीडोमीटर न देखें, तब तक पता नहीं चलता कि किस गति से जा रहे हैं. सड़क पर उतरते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए.

इंजन: 
बॉश इलेक्टिक मोटर
बैटरी: 750 वाट & 3 इकाई
पावर: 4.4 किलो वाट
टॉर्क: 140 एनएम
रेंज: 75 किमी (एआरएआइ प्रमाणित)
शीर्ष गति: 78 किमी प्रति घंटे
कीमत:1.15 लाख रुपए
(अब बिक्री के लिए उपलब्ध).

Advertisement
Advertisement