scorecardresearch

माहिर बैंकर

कोटक महिंद्रा आज देश का तीसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है. वे मोदी सरकार के वित्तीय सलाहकार के रूप में उभरे हैं, कोटक महिंद्रा ने वित्त वर्ष 19 में 7.8 अरब डॉलर मूल्य वाले 14 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में परामर्श दिया

बंदीप सिंह
बंदीप सिंह
अपडेटेड 30 जुलाई , 2019

चौथे नंबर पर हैं माहिर बैंकर 61 वर्षीय उदय कोटक

क्योंकि कोटक महिंद्रा आज देश का तीसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है. वे मोदी सरकार के वित्तीय सलाहकार के रूप में उभरे हैं. उन्हें संकट में फंसी कंपनी आइएलऐंडएफएस को उबारने के लिए अक्तूबर, 2018 में चेयरमैन नियुक्त किया गया.

क्योंकि बैंक ने 4.29 लाख निचले आय वर्ग के परिवारों को अपने साथ जोड़कर वित्तीय समावेशन में साख बढ़ाई है. अधिकांश ऋण खेती और संबद्ध गतिविधियों में सक्रिय महिलाओं को दिए गए थे

क्योंकि कोटक महिंद्रा ने वित्त वर्ष 19 में 7.8 अरब डॉलर मूल्य वाले 14 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लेनदेन में परामर्श दिया. उन्होंने सबसे बड़े आइपीओ, सबसे बड़े रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट आइपीओ, और सबसे बड़े क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट का भी नेतृत्व किया, जिसमें 14 लेनदेन के जरिए कुल 32,983 करोड़ रुपए जुटाए गए.

अधूरे काम

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से उनके बैंक पर जुलाई 2019 में 2 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया. इसका कारण हिस्सेदारी कम करने से जुड़े नियमों की अनदेखी है. यह मामला अभी बॉम्बे हाइकोर्ट में लंबित है

***

Advertisement
Advertisement