उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 47 वर्षीय योगी आदित्यनाथ शीर्ष राजनेताओं की फेहरिस्त में 8वें नंबर पर हैं.
क्योंकि वे भाजपा की हिंदुत्ववादी राजनीति का मुखौटा हैं. वे लोकसभा चुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारकों में एक थे, प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष के बाद सबसे ज्यादा रैलियां करने वाले तीसरे नेता
क्योंकि वे राजनैतिक रूप से सबसे अहम राज्य के अगुआ हैं; दो प्रमुख विपक्षी दलों, सपा और बसपा के गठजोड़ के बावजूद, मोदी के नेतृत्व और आदित्यनाथ के कौशल ने भाजपा को 80 में से 62 सीटों पर जीत दिलाई
क्योंकि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके विवादास्पद तरीके लोकप्रिय हुए, 100 से ज्यादा अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजा और संगठित अपराध के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाया. दो वर्षों में 10,000 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 81 'दुर्दांत अपराधियों' को पुलिसिया 'मुठभेड़ों' में मार गिराया गया है
किताबी कीड़ा
सोने से पहले हर दिन एक घंटा पढ़ते हैं—आत्मकथाएं पढऩा उन्हें अतिप्रिय है.
***

