पीयूष गोयल
55 वर्ष, केंद्रीय रेल,
वाणिज्य और उद्योग मंत्री
क्योंकि उनके जिम्मे दो ऐसे मंत्रालय हैं जो देश की अर्थव्यवस्था में जान फूंकने और रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण हैं
क्योंकि वे रेलवे में सबसे बड़े सुधारों के सूत्रधार बन रहे हैं, रेलवे में न केवल कॉर्पोरेट-शैली जैसी जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं, बल्कि इसमें निजी निवेश के रास्ते भी तैयार कर रहे हैं
क्योंकि बतौर वाणिज्य मंत्री उन्हें अमेरिका और चीन के साथ व्यापारिक संबंधों में संतुलन बनाना होगा और डब्ल्यूटीओ तथा आगामी क्षेत्रीय आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) समझौतों के तहत देश का व्यापारिक मार्ग भी तैयार करना होगा
चुस्ती का मंत्र
गोयल हर दिन ध्यान करने के बाद ही शुरू करते हैं.

