केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, एमएसएमई मंत्री 62 वर्षीय नितिन गडकरी शीर्ष राजनेताओं की फेहरिस्त में 10वें नंबर पर हैं.
क्योंकि उन्हें अब भी प्रधानमंत्री मोदी के सबसे असरदार मंत्री के तौर पर देखा जाता है और दावा है कि 2014 के बाद उनके मातहत 40,000 किमी राजमार्गों का निर्माण हुआ है—जबकि यूपीए-2 के दौरान 28,000 किमी का ही निर्माण हुआ थाक्योंकि आरएसएस के शीर्ष नेताओं के साथ नजदीकी से उनका रसूख और दबदबा कायम है
क्योंकि तमाम पार्टियों में दोस्त हैं और सरकार के लिए वे अक्सर मध्यस्थता करते हैं. कई गैर-भाजपा मुख्यमंत्री उनकी तारीफ करते हैं
मस्त मिजाज
जब भी नागपुर में होते हैं, अपने भतीजों और भतीजियों को आइसक्रीम खिलाने बाहर ले जाने का वक्त निकाल लेते हैं.
***

