scorecardresearch
डार्क मोड

रब हमें माफ करे

अकाली दल के पंजाब में 10 साल के कार्यकाल (2007-17) के दौरान 'की गई गलतियों' के प्रायश्चित के लिए जुटे थे.

प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन
प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन
अपडेटेड 18 दिसंबर , 2018

अपने मुखिया प्रकाशसिंह बादल के जन्मदिन (8 दिसंबर) पर पूरा शिरोमणि अकाली दल नेतृत्व स्वर्ण मंदिर में सेवा के लिए उमड़ पड़ा. लेकिन जन्मदिन का जश्न मनाने से ज्यादा वे दरअसल शिरोमणि अकाली दल के पंजाब में 10 साल के कार्यकाल (2007-17) के दौरान 'की गई गलतियों' के प्रायश्चित के लिए जुटे थे.

उन्होंने जूते पालिश किए, परिक्रमा की और लंगर में बर्तन धोए. यह तो पता नहीं कि क्या वाकई उनमें कोई पश्चाताप था या नहीं, लेकिन नई चिकनी दाढ़ी के साथ पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीरसिंह बादल की कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जिनमें वे एक जूते को जमकर ब्रश मार रहे हैं.

***

ADVERTISEMENT
Advertisement