scorecardresearch
डार्क मोड

शिल्प को समर्पित

कमलादेवी चट्टोपाध्याय(1903-1988)स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक कमलादेवी ने भारत के शिल्प क्षेत्र के लिए जो काम किया उसने उसके भविष्य का खाका खींच दिया

इलेस्ट्रशनः राज वर्मा
इलेस्ट्रशनः राज वर्मा
अपडेटेड 20 सितंबर , 2017

आजादी के बाद शिल्प क्षेत्र का पुनरुद्धार कमलादेवी चट्टोपाध्याय के साथ ही शुरू हुआ जिन्होंने सामाजिक और आर्थिक तरक्की में हस्तशिल्प आंदोलन की भूमिका की जोरदार वकालत की. उनके दखल से ही इसकी बुनियाद तैयार हुई. इसकी परिणति आज हम हस्तशिल्प के प्रति जागरूकता और इसके उत्पादों की हर जगह उपलब्धता के रूप में देख सकते हैं. हस्तशिल्प के साथ-साथ नृत्य, नाटक, थिएटर, संगीत और कठपुतली जैसी विधाओं में भी कमलादेवी के यकीन ने ऐसे कई संस्थानों की स्थापना में अहम भूमिका निभाई जिन्होंने आजादी के बाद भारत की सांस्कृतिक यात्रा को आकार दिया. उन्होंने अखिल भारतीय हस्तशिल्प बोर्ड और सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एंपोरिया जैसे संस्थानों के गठन में मदद दी. किसी भी पैमाने से देखा जाए, कमलादेवी का व्यक्तित्व शानदार था. वे आजाद ख्याल की, बुद्धिजीवी और अपने यकीन को लेकर प्रतिबद्ध महिला थीं.

उन्होंने आजादी की लड़ाई में शिरकत की और इसके लिए जेल भी गईं. उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए जमकर संघर्ष किया. उन्होंने कई भूमिकाएं अदा कीं—कला पुनरुत्थानवादी, नारीवादी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी और अभिनेत्री की भी, ये सब उनके बहुआयामी व्यक्तित्व के पहलू हैं.

(लेखक फैशन डिजाइनर हैं)

ADVERTISEMENT
Advertisement