scorecardresearch
डार्क मोड

सत्ता के शीर्ष पर किसान

भारत के सबसे दिग्गज किसान नेता 1979 में लगभग छह महीने के लिए देश के प्रधानमंत्री भी रहे.

चरण सिंह (1902-1987)
चरण सिंह (1902-1987)
अपडेटेड 20 सितंबर , 2017

इतिहास आमतौर पर शहरी संभ्रांतों का लिखा हुआ है जो चरण सिंह को सत्ता के भूखे व्यक्ति के रूप में दर्शाने से बाज नहीं आते. अगर ऐसा होता तो प्रधानमंत्री बनने के बाद वे समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करने के वास्ते इंदिरा गांधी से मिलने जाने से मना नहीं कर देते.

उन्होंने तब यही कहा था कि इंदिरा गांधी का समर्थन जनता सरकार को तोडऩे की मंशा से था. जब सिद्धांतों और प्रतिबद्धताओं के साथ टकराव का मौका आया तो उन्होंने कुछ ही हफ्तों के भीतर प्रधानमंत्री का पद त्यागना पसंद किया. उन्होंने समर्थन के लिए रखी गई कांग्रेस की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया.

अगर वे जिंदा होते तो इस बात की संभावना बहुत कम है कि वे राजनैतिक गुरुता के केंद्र को सामुदायिक की बजाए जातिगत नेताओं के हाथों में पहुंच जाने को बर्दाश्त कर पाते. उन्हें जिंदगी भर गलत तरीके से निशाना बनाया जाता रहा, इस पर एक बार उन्होंने कहा था कि ''चरण सिंह के खत्म होते ही यह दुष्प्रचार खत्म हो जाएगा.'' लेकिन वे गलत थे. वह अब तक कायम है.

(लेखक भारत कृषक समाज के अध्यक्ष हैं)

ADVERTISEMENT
Advertisement