scorecardresearch
डार्क मोड

इंडिया टुडे के 'सलाम सचिन' कॉन्क्लेव में क्रिकेटरों ने काढ़े कसीदे

इंडिया टुडे ग्रुप के सलाम सचिन कार्यक्रम में क्रिकेटरों ने सचिन को किया सलाम. सचिन की प्रतिभा के कायल हैं क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज

अपडेटेड 26 नवंबर , 2013

क्रिकेट की दुनिया के सितारे मुंबई के वानखेड़े में होने वाले सचिन तेंडुलकर के आखिरी मैच से दो दिन पहले इंडिया टुडे ग्रुप के सलाम सचिन कॉन्क्लेव में नजर आए. दुनिया के महान बल्लेबाज के सम्मान में दिनभर चला यह आयोजन. सचिन से जुड़ी बातें साझा करने वालों में सुनील गावसकर, बिशन सिंह बेदी, दिलीप वेंगसरकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे दिग्गज थे तो सचिन के अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वी रहे वकार यूनुस, शोएब अख्तर, रमीज राजा और ब्रायन लारा भी मौजूद थे. अभिनेता अभिषेक बच्चन के रूप में ग्लैमर की भी मौजूदगी थी. लारा ने उस समय खूब तालियां बटोरीं जब उन्होंने सचिन को ''ग्रेटेस्ट (महानतम)” बताया. इस तरह से एक बहस को शायद उन्होंने हमेशा के लिए खत्म कर दिया.
सुनील गावस्कर

सुरेश रैना
(सुरेश रैना ने सचिन का पसंदीदा गाना सुनाया, किशोर कुमार का गाया, 'लहरों की तरह यादें दिल तड़पाती हैं'

     
 (सचिन के बड़े भाई अजीत तेंडुलकर उनसे जुड़े संस्मरण श्रोताओं के साथ साझा करते हुए)
 
 
  (इवेंट में पूर्व क्रिकेटर वकार यूनुस और जवागल श्रीनाथ)




   
(सचिन के लिए मैसेज बोर्ड साइन करते अभिषेक बच्चन)

     
  (सानिया मिर्जा और पहलवान सुशील इस बात पर सहमत हैं कि सचिन यूनिवर्सल आइकन हैं)

   
(इवेंट में बिशन सिंह बेदी और दिलीप वेंगसरकर)
                                                     

ADVERTISEMENT
Advertisement