भाजपा 2019 के चुनाव से पहले अपने फिल्मस्टार सांसदों में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में है. पटना साहिब के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी पर इसकी गाज गिर सकती है. दिवंगत विनोद खन्ना की गुरदासपुर सीट अब कांग्रेस के पास है.
यहां से उनकी पत्नी कविता खन्ना या सुपरस्टार अक्षय कुमार को लड़ाया जा सकता है. पार्टी की योजना किरण खेर को चंडीगढ़ से हटाकर अमृतसर जैसी प्रतिष्ठित सीट से लड़ाने की है.
पंजाब से सन्नी देओल भी टिकट के दावेदार हो सकते हैं. भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी को दिल्ली की उत्तर-पूर्व लोकसभा सीट छोड़कर 2020 विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने को कहा जा सकता है. वैसे इस फेरबदल से बाबुल सुप्रियो और परेश रावल जैसे सांसद सितारे बच सकते हैं.
***

