scorecardresearch
डार्क मोड

गेटवे देश के विकास का

मुंबई में आयोजित इंडिया टु़डे कॉन्क्लेव में भारत के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक भविष्य को आकार देने के विचारों पर हुआ मंथन

India Today Conclave 2026 Mumbai
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
अपडेटेड 27 अक्टूबर , 2026

जब मुंबई में 9 और 10 अक्तूबर को करीब एक दशक में इन तारीखों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही थी तो देश की नजरें दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों पर टिकी थीं जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग हो रही थी.

यह मसला मुंबई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में भी प्रमुखता से उठा. इसमें राजनीति, कारोबार, रक्षा, मनोरंजन, विज्ञान और संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों की करीब 70 हस्तियों ने अहम और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की.

‘महा इंडिया’ के लिए ‘महा’ मॉडल सत्र में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष में सियासी खालीपन का फायदा उठाने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधा और इससे इनकार किया कि जनता का रुझान भाजपा के खिलाफ हो रहा है.

वैसे, चुनाव आयोग का मुद्दा छाया रहा. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तर्क दिया, “हम चुनाव आयोग में बैठे लोगों का बचाव नहीं कर रहे. हम संस्था का बचाव कर रहे हैं.” तो कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विरोध-प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प जताया.

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओ.पी. रावत और पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सवाल उठाए. उन्होंने प्रक्रिया में अनियमितताओं और ऐसे पात्र लोगों को लेकर चिंता जताई, जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के खिलाफ अपीलों पर फैसला नहीं हुआ है. एनसीपी (एससीपी) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने व्यापक चुनाव सुधारों की मांग की और भाजपा के साथ गठबंधन की अटकलों को खारिज किया.

आर्थिक रोडमैप पर हुए सत्र में जे.पी. मॉर्गन के चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट साजिद जेड. चिनॉय ने आगाह किया कि पूंजी पर ज्यादा निर्भर होती भारत की आर्थिक वृद्धि रोजगार सृजन की संभावनाओं को सीमित कर रही है.

एसबीआइ ग्रुप के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर सौम्य कांति घोष ने डेटा सेंटरों, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवाओं में निवेश को रेखांकित किया. इकोनॉमिस्ट अ‌‌िजत रानाडे ने आगाह किया कि तेज आर्थिक वृद्धि के साथ असमानता भी बढ़ रही है.

नीति आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. वी.के. सारस्वत ने स्वदेशी तकनीक और मिसाइल रक्षा को रणनीतिक जरूरत बताया. वहीं, पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने समुद्री तैयारियों और भौगोलिक स्थिति के बढ़ते सामरिक इस्तेमाल पर चर्चा की.

कॉन्क्लेव की कुछ प्रमुख बातें तस्वीरों में ः

 

 

 

 

 

ADVERTISEMENT
Advertisement