
एन. चंद्रशेखरन ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान कर कॉर्पोरेट जगत में हलचल मचा दी. उन्होंने साफ कह दिया कि फरवरी 2027 में पांच साल का अपना दूसरा कार्यकाल पूरा होने के बाद वे टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहेंगे.
इस खबर के बाद टाटा कंपनियों के बाजार मूल्य से अरबों डॉलर साफ हो गए. समूह ने उनके उत्तराधिकारी की तलाश शुरू कर दी है. ऐसे में टाटा के विशाल कारोबारी साम्राज्य और उसके सामने मौजूद आगे की राह पर एक नजर :








