scorecardresearch
डार्क मोड

असमः घर की आग

गौरव गोगोई अपने पिता और तीन बार के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की सीट टीटबोर से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने मना कर दिया

असम कांग्रेस के प्रमुख नेता गौरव गोगोई
असम कांग्रेस के प्रमुख नेता गौरव गोगोई
अपडेटेड 19 मार्च , 2021

असम कांग्रेस के प्रमुख नेता गौरव गोगोई और सुष्मिता देव नाराज बताए जा रहे हैं. इन्हें गांधी परिवार के करीबियों में गिना जाता है.

सुष्मिता बराक घाटी में सहयोगी एआइयूडीएफ (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) को दी जा रही सीटों की संख्या से परेशान हैं तो गौरव अपने कुछ वफादारों के लिए टिकटों का जुगाड़ नहीं कर पाने के कारण खफा हैं.

गौरव अपने पिता और तीन बार के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की सीट टीटबोर से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने मना कर दिया. वहां से गौरव की बजाए भास्कर ज्योति बरुआ को मैदान में उतारा जाएगा जो 'आम सहमति' के उम्मीदवार हैं.

सुष्मिता ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी का दरवाजा खटखटाया है, तो गौरव सही वक्त का इंतजार कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT
Advertisement