मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भले ही पुरानी सोच रखने वाले व्यक्ति हैं लेकिन दो-दो चुनौतियों का सामना कर रहे राज्य को बचाने के लिए तकनीक का सहारा ले रहे हैं. कोविड-19 की महामारी के अलावा हरियाणा को लॉकडाउन के बीच फसल कटाई की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है.
खट्टर ने कई हेल्पलाइनें शुरू की हैं ताकि फूड सप्लाई, गरीबों की आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सेवा और बुजुर्गों को पेंशन आदि के लिए मदद की जा सके. मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव राजीव खुल्लर कहते हैं, ''एक कॉल सेंटर हेल्पलाइनों से मिली सूचनाओं की सच्चाई जांचता है.'' इसके अलावा, खट्टर अपने यूट्यूब चैनल से रोज लोगों को संबोधित करते हैं.
स्थानीय टीवी चैनल इसका सीधा प्रसारण भी करते हैं. वे समन्वय के लिए विपक्ष के संपर्क में भी रहते हैं. स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज (कोरोना मामलों के प्रभारी) और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (सरकारी खरीद के प्रभारी) खट्टर के दो खास आदमी हैं. उन्होंने वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों को भी 22 जिलों में स्थिति से निबटने के लिए तैनात कर दिया है.
—अनिलेश एस. महाजन
खूबी
खट्टर ने सुबह 9 बजे से रात 11 बजे के बीच अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठके करने का टाइमटेबल बना रखा है. वे यूट्यूब चैनल के जरिये जनता को संबोधित करते हैं और योग भी करते हैं

