scorecardresearch
डार्क मोड

समाचार सारः उत्तर में सवाल कम!

राहुल गांधी संसद में 32 सवाल पूछ चुके हैं. यह व्यक्तिगत रिकॉर्ड है, खासकर यह देखते हुए कि वे 2004 से लोकसभा के सांसद रहे हैं

इलस्ट्रेशनः सिद्धांत जुमडे
इलस्ट्रेशनः सिद्धांत जुमडे
अपडेटेड 17 मार्च , 2020

राहुल गांधी का 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी के साथ दक्षिण में वायनाड से चुनाव लडऩे का फैसला उनकी इज्जत बचाने वाला साबित हुआ, क्योंकि उन्हें इस फैसले के कारण 17वीं लोकसभा में जगह मिल गई.

और लगता है, इस बार वे इसका भरपूर उपयोग करना चाहते हैं. जून 2019 से मार्च 2020 के बीच राहुल गांधी संसद में 32 सवाल पूछ चुके हैं.

यह व्यक्तिगत रिकॉर्ड है, खासकर यह देखते हुए कि वे 2004 से लोकसभा के सांसद रहे हैं. 2004 से 2019 के बीच 15 वर्षों में उन्होंने केवल 3 सवाल ही पूछे थे और वे भी केवल यूपीए-1 के समय में. 2009 के बाद दशक भर में उन्होंने एक भी सवाल नहीं पूछा था.

ADVERTISEMENT
Advertisement