scorecardresearch
डार्क मोड

आंकड़ेः जानलेवा महामारी

2019 से अब तक नए कोरोना वायरस (या 2019-एनसीओवी) के कारण 106 मौत हुई है जिसकी पहचान सबसे पहले हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में 8 दिसंबर 2019 को हुई

इलस्ट्रेशनः तन्मय चक्रवर्ती
इलस्ट्रेशनः तन्मय चक्रवर्ती
अपडेटेड 3 फ़रवरी , 2020

106

लोगों की चीन में 2019 से अब तक नए कोरोना वायरस (या 2019-एनसीओवी) के कारण मौत हुई है जिसकी पहचान सबसे पहले हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में 8 दिसंबर 2019 को हुई थी; वायरस संक्रमण के पुष्ट 4,608 मामलों में से 2.3 फीसद लोगों की जान चली गई

4,685

मामले वायरस संक्रमण के 18 देशों में पहचाने गए 28 जनवरी तक. चीन (4,608) के बाद सबसे ज्यादा मामले थाईलैंड (14) और हांगकांग (8) में प्रकाश में आए हैं; अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी पांच-पांच मामलों की जानकारी मिली है

33,552

यात्रियों की 27 जनवरी तक स्क्रीनिंग की जा चुकी थी, ये सभी यात्री 155 विमान यात्राओं से चीन से भारत आए थे. संक्रमित यात्रियों की पहचान के लिए 20 एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है

3

लोगों को इस वायरस से संक्रमित होने की आशंका में 27 जनवरी को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया. केरल में 436 लोगों को निगरानी में रखा गया था लेकिन जांच में अब तक भारत में एक भी व्यक्ति के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है

423

सीटों वाले एयर इंडिया के एक यात्री जहाज को वुहान से भारतीयों को बाहर निकालने के लिए सुरक्षित रखा गया है. माना जा रहा है कि करीब 250-300 भारतीय छात्र अब भी वुहान में हैं

5.6 करोड़

लोग चीन में लगाई गई यात्रा पाबंदियों से प्रभावित हुए हैं क्योंकि चीन में छुट्टियों वाले इस प्रमुख वसंत उत्सव के सीजन में करीब 20 शहरों का बाहरी संपर्क प्रभावी रूप से काट दिया गया है

***

ADVERTISEMENT
Advertisement