scorecardresearch
डार्क मोड

ताकतवर-रसूखदारः डिजिटल दुनिया के जादूगर

डिजिटल दुनिया में आई तेजी के साथ ही वीडियो गेमिंग इंडस्ट्री, सोशल मीडिया मैनेजमेंट टीमों और लगभग सभी तरह के संगठनों के विपणन विभागों में ऐसे लोगों की तलाश बढ़ी है

कौशल विकास अच्छे विजुअल आर्टिस्ट के लिए टेक टूल्स की जानकारी जरूरी है
कौशल विकास अच्छे विजुअल आर्टिस्ट के लिए टेक टूल्स की जानकारी जरूरी है
अपडेटेड 22 अक्टूबर , 2019

आकांक्षा थिरानी

एनिमेशन और विजुअल ग्राफिक्स

डिजिटल दुनिया में आई तेजी के साथ ही वीडियो गेमिंग इंडस्ट्री, सोशल मीडिया मैनेजमेंट टीमों और लगभग सभी तरह के संगठनों के विपणन विभागों में ऐसे लोगों की तलाश बढ़ी है जो रचनात्मक हैं और एनिमेशन तथा ग्राफिक्स में दक्षता रखते हैं. ऐसी तकनीक-चालित दुनिया में एनिमेशन डिजाइन में करियर काफी सफलतादायक हो सकता है.

एमिटी यूनिवर्सिटी, गुडग़ांव एक ऐसा संस्थान है जहां पढ़ाई करके डिजाइन, कंटेंट क्रिएशन, रंगों और पैटर्नों में रुचि और ललक रखने वाले युवा व्यावसायिक एनिमेशन और विजुअल ग्राफिक आर्टिस्ट के रूप में विकसित हो सकते हैं

क्लासरूम में इस विश्वविद्यालय में बी.एससी. (एनिमेशन ऐंड विजुअल ग्रॉफिक्स) पाठ्यक्रम उपलब्ध है जिसमें छात्रों को स्केचिंग और ड्राइंग, द्विआयामी एवं त्रिआयामी एनिमेशन, उच्चतर एनिमेशन तथा विजुअल एफेक्ट्स की शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है. प्रायोगिक प्रोजेक्टों का निर्माण, इंटर्नशिप और व्यावसायिक प्रशिक्षण इस डिग्री पाठ्यक्रम का अंग हैं

संभावित भूमिकाएं इस पाठ्यक्रम में मिलने वाला ज्ञान रखने वाले स्ïनातकों को वेब डिजाइन, प्रोडक्ट डिजाइन, वास्तुशिल्प, यूआइ/एक्स डिजाइन व फिल्मों तथा कई अन्य सहायक उद्योगों के लिए एनिमेशन निर्माण में करियर बनाने के अवसर मिल सकते हैं. ये लोग अपने हुनर के बूते डिजिटल दुनिया में ऐसी माया रचते हैं, जो सबका ध्यान आकर्षित करती है. वे किसी कंटेंट के प्रमोशन की खातिर सोशल मीडिया के लिए खूबसूरत टीजर तैयार करते हैं. ऐसे लोगों की मांग वस्तुत: हर जगह है

पारिश्रमिक 1.8 लाख से रु. 4.2 लाख रु. वार्षिक

www.amity.edu

***

ADVERTISEMENT
Advertisement